
राशिफल, 24 अगस्त 2026: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज आज का दिन देश भर के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है। आज कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुलेंगे। विशेष रूप से चार भाग्यशाली राशियों के लिए धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। जहां एक ओर व्यापारिक विस्तार और अटके हुए पैसों की वापसी से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य और कानूनी मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 22 अगस्त 2026: वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ है आज का दिन, जानें अपना भाग्यफल
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको दिन भर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपके विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी भी विवादित बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कार्यक्षेत्र में संयम बनाए रखें और अपने सहयोगियों के साथ संवाद स्पष्ट रखें। शाम के समय तनाव कम करने के लिए दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और फलदायी साबित होगा। आपकी पुरानी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नए अवसर को लेकर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ा नियंत्रण रखें और बेवजह के खर्चों से दूर रहें।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को आज अपनी सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। पुराना कोर्ट-कचहरी या संपत्ति से जुड़ा मामला आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, जिसके समाधान के लिए अपने बड़े भाई से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे जो सफल हो सकता है, लेकिन कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूर कर लें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज खुशियों की सौगात लेकर आया दिन है, जहां संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज धन लाभ के कई मजबूत योग बन रहे हैं, जिससे आपकी पुरानी तंगी दूर होगी। हालांकि, करियर के मामले में आज लिया गया कोई जल्दबाजी भरा फैसला आगे चलकर परेशानी दे सकता है। अविवाहितों के लिए आज विवाह के अच्छे और सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का मन आज किसी बात को लेकर थोड़ा भारी या उदास रह सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे वित्तीय या व्यक्तिगत सहायता मांग सकता है, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार मदद करें। दिन के दूसरे भाग में कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के रास्ते खोलेगी। घर में अचानक मेहमानों के आने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और नए लोगों के साथ संपर्क भी स्थापित होंगे।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज अपने जीवन में आगे बढ़ने के कई नए और शानदार मौके मिलेंगे। जो लोग कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, वे अपनी प्रतिभा के बल पर विशेष सफलता हासिल करेंगे। किसी भी स्थिति में जल्दबाज़ी या गुस्से में आकर गलत फैसला लेने की भूल बिल्कुल न करें। यदि किसी काम में थोड़ा समय लग रहा है, तो उसे अपनी असफलता न मानें और धैर्य बनाए रखें।
तुला
तुला राशि के जातकों के सही दिशा में किए गए प्रयासों का आज बहुत ही सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार बढ़ाने की जो योजनाएं आप लंबे समय से बना रहे थे, वे अब धरातल पर साकार होती नजर आएंगी। विद्यार्थियों को काफी समय से चले आ रहे मानसिक दबाव और तनाव से बड़ी राहत मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी वापस लौटेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपनी रणनीतियों और बुद्धि के बल पर कारोबारी गतिविधियों को एक नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी और मुनाफे के नए स्रोत सामने आएंगे। किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से अचानक हुई मुलाकात आपके मन को बेहद सुकून और प्रसन्नता देगी। बदलते मौसम को देखते हुए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और मौसमी बीमारियों से बचाव करना चाहिए।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज आर्थिक लेन-देन के मामलों में किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। काम और कारोबार के सिलसिले में आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन नए निवेश से पूरी तरह दूरी बनाए रखना ही आपके हित में होगा। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय अनुभवी लोगों की सलाह लेकर सोच-समझकर ही लें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है और कोई पुराना विवाद कानूनी रूप ले सकता है। बेहतर यही होगा कि आप आपसी बातचीत और समझदारी से मसले का समाधान निकालने की कोशिश करें। अपने जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान को बेहद संभालकर रखें। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आज आपको परेशान करने और नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है, क्योंकि बिना सोचे-समझे कही गई बात रिश्तों में खटास ला सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हो सकता है। आज अपने आसपास के लोगों और बदलती परिस्थितियों को अच्छी तरह समझकर ही कोई नया कदम उठाएं।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज बिजनेस या प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी भी डील को फाइनल करने से पहले हर दस्तावेज को ध्यान से पढ़ना चाहिए। पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए पैसों का सही प्रबंधन और सोच-समझकर फैसला लेना ही आपके लिए सही रहेगा।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 19 अगस्त 2026: इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, चमक उठेगा भाग्य और बनेंगे अटके काम


