मजाक-मजाक में दोस्त ने युवक के प्राइवेट पार्ट में कम्प्रेशर से भर दी हवा, और फिर…

दोस्तों के बीच में हंसी नजाक तो आम बात है। लेकिन हंसी मजाक भी एक हद तक ही करना चाहिए नहीं तो कई बार इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलता है। ऐसा ही एक गंभीर परिणाम इस बार मध्य प्रदेश के कटनी जिले से सामने आया है। जहां दोस्त के बेहूदा मजाक ने युवक को अस्पताल तक पहुंचा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त ने युवक से किया बेहूदा मजाक

मिली जानकारी के अनुसार, कटनी जिले में माधव नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक दाल मिल में सुखराम यादव और विनोद ठाकुर नाम के दो युवक काम करते हैं। इन दोनों में अच्छी दोस्ती भी है। यहां सुखराम राम जब कपड़े बदल रहा था, तब दोस्त विनोद ठाकुर ने उसके साथ बहुत ही बेहूदा मजाक किया।

दरअसल, सुखराम के कपड़े बदलते वक्त उसके दोस्त विनोद ने दाल सुखाने वाले कम्प्रेशर का नोजल सुखराम के प्राइवेट पार्टी पर लगाकर ऑन कर दिया। इससे हवा सुखराम के पेट में भर गई और उसके इन्टरनल ऑर्गन में समस्या हो गई। जब अचानक उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते  हुए उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच NIA के रडार में कई संगठन, किसान नेता को थमाई नोटिस

माधव नगर थाना पुलिस ने कहा है कि ये कृत्य करने वाले आरोपी दोस्त विनोद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button