
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इससे ठीक पहले वे सिंगापुर यात्रा पर थे। सीएम योगी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और भारत-जापान और भारत सिंगापुर के बीच सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी के स्वागत में उमड़ी भारतीय प्रवासियों की भीड़, दिखी अपनेपन की झलक
सीएम ने पूरा किया मंत्र
सीएम के जापान दौरे के दूसरे दिन एक बेहद खूबसूरत वाकया हुआ, जिसने दिल छू लिया। दरअसल, यामानाशी प्रीफेक्चर की तरफ जाते समय मुख्यमंत्री ने रास्ते में एक भारतीय मूल के परिवार से मुलाकात की। इसी परिवार के एक बच्चे ने उनके पैर छुए और कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं…सुनाया। इस मुलाकात और इस बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ गाते हुए दिख रहा है, तभी वह भूलने लगता है तो सीएम योगी भी उसके साथ मंत्र बोलने लगते हैं और उसे पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यामानाशी जाते समय सीएम योगी ने रास्ते में एक भारतीय परिवार को देखा, तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा दी और उनसे मिले। परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, तभी बच्चे उत्साह से आगे आए और परंपरागत तरीके से सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। एक नन्हें बच्चे ने शिव मंत्र “कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि” सुनाना शुरू किया।
बच्चों को दिए गिफ्ट
मंत्र के बीच में बच्चा थोड़ा अटक गया, तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उसे पूरा किया और साथ में गाने लगे। इसी तरह बच्चे ने गुरु मंत्र “गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः” भी सुनाया, जिसमें भी योगी ने उनकी मदद की। इस दौरान सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कीं और परिवार से बातचीत की।
संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन…
सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा… pic.twitter.com/IdtMIQfaU7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2026
एक महिला ने बताया कि वे भारतीय मूल के हैं और जापान में बसे हुए हैं। उन्होंने अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कार सिखाने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि ये परिवार सुबह होटल में भी मुलाकात के लिए आया था। औद्योगिक विकास मंत्री नंद प्रसाद गुप्ता ‘नंदी’ और अन्य अधिकारी इस मुलाकात में मौजूद रहे। सीएम योगी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि उगते सूरज के देश में सनातन संस्कृति के संस्कारों की पावन परंपरा बरकरार है।
कोमेकुरायामा हाइड्रोजन फैसिलिटी का दौरा किया
उन्होंने कहा, यह मुलाकात संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन महसूस कराती है। सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा दिखी। उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे क्षण भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर मजबूत करते हैं। यह घटना भारत-जापान के बीच लोगों के स्तर पर संबंधों को दर्शाती है।
Visited the Yamanashi Hydrogen Facility in Yamanashi Prefecture, Japan, and witnessed the advanced Power-to-Gas system in operation.
Appreciated the pioneering work being undertaken in green hydrogen and clean energy technologies. Yamanashi’s innovative approach offers valuable… pic.twitter.com/rbK4VMz6bU
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2026
मुलाकात के बाद सीएम योगी ने यामानाशी प्रीफेक्चर में कोमेकुरायामा हाइड्रोजन फैसिलिटी पहुंचे। यहां उन्होंने एडवांस्ड पावर-टू-गैस (P2G) सिस्टम को काम करते देखा। यह सुविधा ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन में जापान की अग्रणी भूमिका दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने सुविधा की सराहना की और कहा कि यह क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस और कार्बन न्यूट्रैलिटी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें- जापान पहुंचे सीएम योगी, तिलक लगा कर हुआ स्वागत, Mitsui & Co. को UP में निवेश का दिया खुला न्योता
उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो को संबोधित किया
सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन, सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस, इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जापान के साथ सहयोग को मजबूत करने की इच्छा जताई। यह दौरा उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच पहले से चल रहे ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग को नई गति देगा।

दौरे के दौरान सीएम योगी ने यामानाशी में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो को संबोधित किया। यहां उन्होंने जापानी उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राम मंदिर, बौद्ध सर्किट और स्पिरिचुअल टूरिज्म परियोजनाओं का जिक्र किया। टोक्यो में भी रोडशो हुआ, जहां जापानी निवेशकों को जापान इंडस्ट्रियल सिटी (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास) के बारे में जानकारी दी गई।
दौरे की शुरुआत में टोक्यो एयरपोर्ट पर यामानाशी के वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा और भारतीय राजदूत नगमा एम. मलिक ने स्वागत किया। वहीं वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी गर्मजोशी दिखाई। सीएम योगी ने यामानाशी पब्लिक स्कूल में छात्रों से भी बातचीत की।
सीएम योगी की पहली जापान यात्रा
यह दौरा सीएम योगी की पहली जापान यात्रा है, जो भारत-जापान के रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। सांस्कृतिक स्तर पर भारतीय मूल के परिवारों और बच्चों से मुलाकात ने भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाया। वायरल वीडियो से दिखता है कि कैसे सनातन संस्कृति वैश्विक स्तर पर जीवित है। सीएम योगी आज जापान से लौट रहे हैं। इस यात्रा से उत्तर प्रदेश की $1 ट्रिलियन इकोनॉमी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठे हैं। यह मुलाकात और दौरा दोनों ही भारत की सॉफ्ट पावर और हार्ड इकोनॉमिक डिप्लोमेसी का बेहतरीन उदाहरण हैं।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी का जापान दौरा, पहले दिन 11 हजार करोड़ के MoU साइन, यूपी में निवेश करेंगी ये कंपनियां



