
पेरिस। कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन मेंस सिंगल के फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। स्पेन के तीसरे वरीय अल्कारेज ने चौथे वरीय ज्वेरेव को चार घंटे और 19 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
ज्वेरेव के खिलाफ 10 मैच में यह अल्कारेज की पांचवीं जीत है। 21 साल के अल्कारेज अपने देश के दिग्गज रफेल नडाल को रोलां गैरो पर 14 ट्रॉफी जीतते हुए देखते हुए बड़े हुए हैं और अब वह नडाल को पछाडक़र तीन सतहों पर मेजर चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
जब नडाल ने यह कारनामा किया था, तब उनकी उम्र अल्कारेज से लगभग डेढ़ साल अधिक थी। ज्वेरेव की ग्रैंडस्लैम खिताबी मुकाबलों में यह दो मौकों पर दूसरी हार है। ज्वेरेव पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे।
- राशिफल, 23 जुलाई 2026: आज आपकी किस्मत चमकेगी या बरतनी होगी सावधानी, यहां जानें क्या कह रहे हैं सितारे
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली, 16 मेट्रो स्टेशन बंद
- भारत बनाम जिम्बाब्वे T20 सीरीज: मेजबान टीम ने किया स्क्वॉड का ऐलान, कल हरारे में होगा पहला मुकाबला
- टीचर्स डे पर री-रिलीज होगी ‘3 इडियट्स’? विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने किया खुलासा
- हफ्ते में एक दिन जरूर रखना चाहिए उपवास?, जानिए फायदे और किन बातों का रखना होता है ख्याल



