बदला यूपी: 2017 से पहले सिर्फ 80 स्टेडियम, अब 125 ग्रामीण स्टेडियमों से चमक रहे प्रदेश के खिलाड़ी।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी

लखनऊ। वर्ष 2017 के पूर्व कुल 80 ग्रामीण स्टेडियम निर्मित थे। वर्तमान सरकार द्वारा चरणबद्ध रूप से प्रत्येक विकास खण्ड में मिनी स्टेडियम ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण हेतु योजना प्रारम्भ की गयी। वर्तमान तक कुल 125 ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराकर 117 तक विकास खण्डों को आच्छादित किया जा चुका है। 08 विकास खण्डों में 02 ग्रामीण स्टेडियम निर्मित किये गये है।

  •  वर्तमान में ग्रामीण स्टेडियम की 39 परियोजनायें निर्माणाधीन है।
  •  विभाग को हस्तगत 125 ग्रामीण स्टेडियम के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 से प्रत्येक वर्ष खेल उपकरणों हेतु स्थानीय आवश्यकता के अनुसार धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है।
  •  ग्रामीण स्टेडियम में युवाओं को खेल का प्रशिक्षण देने हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से खेल प्रशिक्षक तैनात किये जा रहे है।
  •  सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवक एवं महिला मंगल दलों का गठन। प्रदेश के 57695 ग्राम पंचायतों में 53760 युवक मंगल दल एवं 52354 महिला मंगल दलों का गठन।
  •  सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त करने हेतु अनवरत कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में ग्राम पंचायतों में युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित एक लाख पन्द्रह हजार युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल गतिविधि से जोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में अग्रसर करने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 96,000 युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री उपलब्ध करायी गयी है, शेष मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
  •  खेलों में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मा० विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन एवं संसदीय क्षेत्रों में मा० सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन की कार्यवाही की गयी है, जिसमें 3 लाख से अधिक युवा खिलाड़ियों की सहभागिता हुई है।
  • नई दिल्ली में भारत मण्डपम में दिनांक 09 से 12 जनवरी तक आयोजित किये जाने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग-2026 में प्रतिभाग करने हेतु उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधाओं में विजयी/चयनित 79 युवाओं के दल से दिनांक 07 जनवरी, 2026 को राजभवन में माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा संवाद करने के उपरान्त रवाना किया गया। 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान उ०प्र० को कहानी लेखन, कविता लेखन एवं पेटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश की लोकनृत्य की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
  • माय भारत पोर्टल पर प्रदेश के 19 लाख से अधिक युवाओं को पंजीकृत कराते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, रक्तदान आदि में सहभागिता करने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है।
  • युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा साथी पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं के हितार्थ संचालित समस्त शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। पोर्टल पर 12 लाख से अधिक युवा पंजीकृत हुए है।
  • राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के कार्यों में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक एवं महिला मंगल दलों को संस्थागत श्रेणी तथा व्यक्तिगत श्रेणी में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले प्रदेश के युवाओं को ‘राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड’ प्रदान किया जा रहा है।

➤ युवाओं को शैक्षिक, शारीरिक, आर्थिक एवं विचारात्मक रूप से सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button