आप नेता ने योगी सरकार बोला हमला, कहा- भाजपा नेता भगोड़े हैं

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता मंत्री भगोड़े हैं। पहले दिल्ली गवर्नेंस और उत्तर प्रदेश गवर्नेंस मॉडल की तुलना करते हैं फिर बहस की चुनौती देते हैं और जब चुनौती स्वीकार करके बहस के लिए बुलाया जाता है तो यह भाग जाते हैं और साइलेंट मोड में चले जाते हैं। ऐसे भगोड़े सिर्फ टीवी पर और सोशल मीडिया पर फर्जी बयान देते हैं।

आप नेता ने योगी सरकार पर लगाए ये आरोप

आप नेता ने कहा कि धरातल पर इन्होंने कितना काम किया है यह जनता को पता है। दिल्ली के स्कूलों के विकास का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है और उत्तर प्रदेश के स्कूल की हालत ऐसी है कि जब दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया यहां के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने आते हैं तो उन्हें मना कर दिया जाता है।

आप के यूपी अध्यक्ष ने कहा कि ये भगोड़े इतने डरपोक है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मॉडल टाउन से तीन बार विधायक रहे अखिलेश पति त्रिपाठी  जब उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का मुआयना करना चाहते है तो शिक्षा मंत्री बीएसए को आदेश देता है कि कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश सरकार का स्कूल नही देख सकता, ना फोटो खींच सकता है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस प्रदेश के स्कूल एक बारिश में स्विमिंग पूल बन जाते हैं, जहां बच्चों को मिड डे मील में नमक रोटी दिया जाता है, जहां बारिश में टपकती छात्रों के नीचे बच्चे बैठकर पढ़ते हैं , जहां बच्चे जरजर बिल्डिंगों के नीचे शिक्षा हासिल करने जाते हैं ऐसे प्रदेश के नेता मंत्रियों से हमें दिल्ली गवर्नेंस मॉडल का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

अच्छे काम दिखाए जाते हैं, विकास दिखाया जाता है छुपाया नहीं जाता है। दिल्ली में जो काम हुए हैं वह खुद नजर आ रहे हैं और उत्तर प्रदेश में जो काम हुए हैं वह छुपाए जाते हैं लेकिन कभी बरसात में कभी मिड डे मील में यूपी गवर्नेंस मॉडल स्वयं सामने आ जाता है।

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों ने बीजेपी को दिया एक और तगड़ा झटका, कमजोर पड़ गई मोदी सरकार

आप नेता ने कटाक्ष करते हुए मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह जी से ये जानना चाहते है की उनकी क्या ऐसी बाध्यता है कि वो आदित्यनाथ जी के कहने पर ऐसे बयान देकर अपने को ऐसी असहज स्थिति में डालते है।

Related Articles

Back to top button