अचानक लगी आग, सलेण्डर फटे, एक दर्जन झुग्गी-झोपड़ी जलकर हुईं खाक

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बाजार  खाला थाना क्षेत्र स्थित धोबी घाट के पास लगभग डेढ़ सौ से 200 झुग्गी झोपड़ी बसी थी जहां अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंची। जिसने लगभग डेढ़ से दो घंटे में आग पर काबू पाया। घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर सीएफओ फायर के साथ-साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे भी पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल का बड़ी बारीकी से जायजा लिया।

पूरा मामला बाजार खाला थाना क्षेत्र के धोबी घाट का है जहां लगभग 40 वर्षों से डेढ़ सौ से 200 झुग्गी झोपड़ी बनी हुई थी जहां अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को दी गई 2 घंटे में आग पर काबू पाया मौके पर सीएफओ फायर के साथ-साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे भी पहुंचे जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया आपको बता दें जहां आग लगी थी वहां लगभग डेढ़ सौ से 200 घर बसे थे जहां गरीब रह कर अपना जीवन गुजार रहे थे बस्ती में आग लगने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था लगभग एक दर्जन से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी जलकर खाक हो गईं।

पुलिस कमिशनर सुजीत पाण्डेय

मौके पर पहुंचे लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि स्थानीय पुलिस को झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और लगभग 2 घंटे में आप पर काबू पा लिया गया फिलहाल इस पूरी आग में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

विकराल आग में सैकड़ों घर हुए जल कर खाक और दर्जनों सिलेंडर के फटने से हुआ विस्फोट तो वहीं सैकड़ों परिवार हुए बेघर हांलाकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button