
नई दिल्ली: सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बिकवाली हावी रही और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसल गए। बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंक यानी 0.38% टूटकर 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 78.25 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 26,250.30 पर क्लोज हुआ।
कारोबार की शुरुआत बाजार ने हल्की कमजोरी के साथ की थी। शुरुआती घंटों में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में भी पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही बिकवाली का दबाव बढ़ा, बाजार संभल नहीं पाया और गिरावट लगातार गहराती चली गई। खास तौर पर आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसने बाजार को नीचे खींच लिया।
एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा टूटा
सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी 50 में 23 शेयर हरे और 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में बीईएल के शेयरों ने सबसे ज्यादा 2.65% की बढ़त दर्ज की, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.35% टूटकर सबसे बड़े लूजर रहे।
इन शेयरों में दिखी मजबूती
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.62%), टाटा स्टील (1.56%), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.53%), एक्सिस बैंक (1.45%), एशियन पेंट्स (1.40%), आईसीआईसीआई बैंक (1.23%), मारुति सुजुकी (1.12%), टाइटन (0.70%), एसबीआई (0.60%), ट्रेंट (0.47%), अडाणी पोर्ट्स (0.27%), पावरग्रिड (0.22%), सन फार्मा (0.05%) और बजाज फिनसर्व (0.05%) के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
इन स्टॉक्स ने कराया नुकसान
दूसरी ओर, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा। इंफोसिस 2.09% और एचसीएल टेक 2.00% गिरकर बंद हुए। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (1.21%), टीसीएस (1.09%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.94%), एटरनल (0.83%), टेक महिंद्रा (0.78%), एनटीपीसी (0.43%), एलएंडटी (0.34%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.20%), आईटीसी (0.13%), भारती एयरटेल (0.10%), इंडिगो (0.10%) और कोटक महिंद्रा बैंक (0.08%) के शेयर भी नुकसान में रहे।



