अमित शाह 29 जुलाई को जायेंगे भोपाल, पहला फोकस कमजोर सीटों पर, विजय संकल्प की ये है योजना

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा की पूरी तैयारी की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है। बुधवार यानी की 26 जुलाई को भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के साथ बैठक के बाद अब शाह 29 जुलाई यानी की शनिवार शाम को फिर भोपाल के लिए रवाना होंगे और चुनिंदा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विजय संकल्प का रोडमैप तैयार
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 26 जुलाई यानी की बुधवार को प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करके भाजपा के विजय संकल्प यात्रा का रोडमैप तैयार कर लिया है। आपको बता दे, यह यात्रा उज्जैन, चित्रकूट, ग्वालियर, जबलपुर आदि जगहों से निकलेगी। इस साल के सितंबर की शुरुआत में शुरू होकर यह यात्रा अंतिम सप्ताह में समाप्त होगी। इसके लिए एक ऐसी योजना तैयार की जा रही है कि यह यात्रा एक साथ भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन पर ही समाप्त हों। इस महाकुंभ को आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री संबोधित कर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस यात्रा में भाजपा ने तकरीबन छह से सात लाख कार्यकर्ताओं को भोपाल में एकत्र करने की योजना बनाई है।

शनिवार को दोबारा भोपाल जायेंगे शाह
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे लेकिन उससे पहले वे 29 जुलाई यानी की शनिवार शाम को पांच बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रात भोपाल में ठहरने के बाद सुबह इंदौर रवाना होंगे। शाह भोपाल में पार्टी मुख्यालय में चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाह ने पिछली बैठक में नाराज नेताओं को मनाने के निर्देश पार्टी नेताओं को दिए थे। शाह का मानना है कि नाराज नेताओं को छोड़कर चुनाव में नहीं जा सकते। इसको लेकर शाह बैठक में लगातार चर्चा कर रहे हैं।

शाह का पहला फोकस कमजोर सीटों पर
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह का पहला फोकस पार्टी की कमजोर सीटों पर है। इन सीटों पर पार्टी की कमजोर पकड़ के कारणों के साथ ही अब तक संगठन की तरफ से किए कामों की जानकारी के साथ मंथन किया जा रहा है। इन सीटों को जीतने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट कर जीतने की रणनीति तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने दिए जलमार्ग परिवहन का प्राधिकरण के गठन का निर्देश, कहा – ऐसे होगा विकास

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button