यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने की कहानी है ‘द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’, पीएम मोदी ने दी जानकारी

युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन गंगा पर नई डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही है। रविवार को ‘द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’ डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा पर एक नया वृत्तचित्र ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।

हजारों भारतीयों को निकालने के लिए लांच किया गया था ऑपरेशन गंगा

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरूआत होने के बाद हजारों की संख्या में भारतीय वहां फंस गए थे। सबसे अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स थे जो यूक्रेन में अपनी मेडिकल की पढ़ाई करने भारत से वहां गए थे। यूक्रेन में बदहवासी का दौर था, स्टूडेंट्स तो परेशान थे ही भारत में उनके परिजन भी खासे चिंतित थे। 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों ने खुद को युद्ध क्षेत्र में फंसा पाकर परेशान हो उठे। ठीक दो दिन बाद भारत ने सबसे बड़े हवाई निकासी में से एक का शुभारंभ किया। इतिहास रचने वाले मिशन में 90 विशेष उड़ानें भरी गई। इन उड़ानों से 18 देशों से 22,000 से अधिक भारतीयों और 147 विदेशी नागरिकों को निकाला गया। इस पूरे ऑपरेशन पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। ‘द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’ डॉक्यूमेंट्री में यूक्रेन से निकाले गए लोगों की कहानी है। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर रविवार रात 8 बजे किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण HistoryTV18 पर होगा।

यह भी पढ़ें: माफिया अतीक के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे में क्या-क्या हुआ बरामद? ईडी ने किया खुलासा

पीएम मोदी बोले-डॉक्यूमेंट्री बहुत जानकारीपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’ डॉक्यूमेंट्री के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा पर एक नया वृत्तचित्र ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा। ऑपरेशन गंगा हमारे लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को इंगित करता है, चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह भारत की अदम्य भावना को भी दर्शाता है। यह वृत्तचित्र इस ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button