संसद के दोनों सदनों में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस सांसद, हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ. विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा और लोकसभा की बैठक सोमवार को शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही स्थगित कर दी गई.

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर सदन में चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कार्यस्थगन के नोटिस दिए था.

मनीष तिवारी ने अपने नोटिस में कहा है कि राहुल गांधी को जल्दबाजी में अयोग्य ठहराया जाना स्वाभाविक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है और यह संविधान के प्रावधानों के भी खिलाफ है.उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि सदन में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित विषय पर चर्चा होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button