पहले युवक की हत्या की फिर उसका शव पत्थर से बांध तालाब में डाल दिया

महोबा। अपराधों का सिलसिला उत्तर प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दरिंदगी की एक और खबर महोबा जिले से आई। जिसमें तीन दिन से घर से गायब युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद उसके शव को रस्सी से पत्थर बांध उसे तालाब में फेंक दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। ईंट भट्ठा ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

शव पत्थर से बांध तालाब में डाल दिया

शव पत्थर से बांध तालाब में डाल दिया

मंगलवार को बघवा तालाब में युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से युवक के शव को निकाला, शव रस्सी से बंधा था, उसके साथ पत्थर भी बांधे गए थे।  सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस से जानकारी हासिल ली, उन्होंने जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। बताया जा रहा है कि कबरई कस्बे के भगत सिंह नगर मोहल्ले का रहने वाला हिम्मत ईट भट्टे में काम करता है, तीन दिन पहले युवक घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। खोजबीन करने के बाद भी सुराग न लगने से परेशान युवक की मां शोभारानी ने कबरई पुलिस को तहरीर दी थी। मां ने पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर ईट भट्टा ठेकेदार पर बेटे को ले जाने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button