राहुल गांधी के ट्वीट पर बोले दिलीप घोष, इतनी उम्र हो गई है और शादी तक नहीं हुई, वे निराश हैं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कांग्रेस के बहाने राहुल गांधी पर हमलावर दिखाई दिए। राहुल गांधी के ट्वीट का जिक्र करते-करते दिलीप घोष ने कहा कि वे निराश हैं और अभी तक उनकी शादी तक नहीं हुई है। दरअसल, राहुल गांधी ने बुलडोजर के जरिए केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा था कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को मन से निकाल दिया है और अब देश से ही निकाल देंगे। वे (राहुल गांधी) निराश हैं। इतनी उम्र हो गई है, शादी तक नहीं हुई है। पार्टी सत्ता में भी नहीं आ पाई इसलिए कभी-कभी हताश होकर ऐसी बातें करते हैं।

नफरत को करना चाहिए ध्वस्त

कांग्रेस सांसद ने ‘भारत के संविधान’ के साथ बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि यह भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है। गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है। भाजपा को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए।

आजम खां के परिवार से मिले जयंत चौधरी: सपा से नाराजगी की खबर के बीच आरएलडी अध्यक्ष की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा

गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस अभियान पर रोक लगा दि थी। लेकिन प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button