मतदान से पहले शिवपाल ने मुलायम से लिया आशीर्वाद, कहा – सपा गठबंधन को मिलेंगी 300 सीटें

तीसरे चरण में इटावा व मैनपुरी समेत 16 जिलों के 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रविवार को मतदान से पहले सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मेरा पूरा आशीर्वाद है। सपा गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को पूरे पांच साल परेशान करने का काम किया है। जनता सपा गठबंधन को वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता हमें भारी मतों से इस बार भी जिताइगी। उत्तर प्रदेश में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी।

शिवपाल यादव ने ट्वीट किया कि ”मेरी आप सभी से अपील है कि तरक्की खुशहाली व यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए आज आप वोट डालने जरूर जायें और लोकतंत्र में भागीदार बनें। तर्क सहिष्णुता,मानवता की उर्वर जमीन पर हमारे लोकतंत्र का पौधा फले,फूले स्वतंत्रता व समानता के मूल्य इसकी जड़ों को उर्वरता दें,ऐसी मंगलकामना। ”

अमित शाह,राजनाथ और योगी की अपील, विकास को गति देने वाली सरकार चुनें

सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनता इस बार प्रदेश की खुशहाली और अमन चैन के लिए वोट कर रही है। कार्यकर्ता के मन में एक ही लक्ष्य है सपा की सरकार बनाना। करहल से बहुत बड़ी जीत सपा की होगी। वहां की जनता खुद चुनाव लड़ रही है।

Related Articles

Back to top button