बाहुबली मुख्तार की पत्नी अफशा को प्रशासन ने दिया तगड़ा झटका, हुई बड़ी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के होटल गजल का निचला तल भी कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई बुधवार की सुबह हुई। महुआबाग स्थित इस होटल की कीमत बाजार के हिसाब से करीब दस करोड़ आंकी गई है। कुर्की की कार्रवाई के लिए सुबह से ही पुलिस फोर्स जुटने लगी थी।

यह कार्रवाई एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला की अगुवाई में हुई। हालांकि दो मंजिले इस बिल्डिंग के ऊपरी तल पर होटल था। उसे प्रशासन पिछले साल ही पहली नवम्बर को ढहा दिया था। यह कार्रवाई मास्टर प्लान में नक्शे की गड़बड़ी के कारण हुई थी। तब बिल्डिंग के निचले तल की कुल 17 दुकानें छोड़ दी गई थीं, लेकिन अब जबकि दुकानों के हिस्से की भी कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। अपनी दुकानें खाली करने की उन्हें हड़बड़ी थी। कुछ दुकानदारों ने सीओ सिटी से आग्रह किया कि उनसे दुकानें खाली न कराई जाएं और उनका किराया राजकीय खजाने में जमा करने का मौका दिया जाए, लेकिन सीओ सिटी ने यह कहते हुए साग्रह मना कर दिया कि कानूनन बाध्य हैं। दुकानदारों को इसके लिए डीएम कोर्ट से इजाजत लानी होगी। उसके बाद हर दुकानों में सील मुहर के साथ ताले जड़ दिए गए। वैसे दुकानदारों को पहले ही इस बात का अंदेशा हो गया था। प्रशासन कई दिन पहले ही बिल्डिंग के शेष बचे निचले तल की नापी-जोखी करवाया था।

यूपी चुनाव 2022 से पहले पीएम मोदी के इस कदम का अखिलेश यादव ने किया समर्थन

डीएम एमपी सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसे कुर्क करने का आदेश सोमवार को दिया था। उसके बाद ही दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए कह दिया गया था। बावजूद ज्यादातर दुकानदार दुकानें खाली नहीं किए थे। दुकानों में जेवर, कपड़े, बर्तन वगैरह की दुकानें शामिल हैं।

मालूम हो कि दो हफ्ते पहले ही मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी का शहर के ही देवड़ी बल्लभदास मुहल्ला (लालद रवाजा) स्थित 1103 वर्ग मीटर के उस भूखंड कुर्क किया गया था। उसका बाजार मूल्य करीब नौ करोड़ 44 लाख रुपये आंका गया था। वह कार्रवाई भी गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर हुई थी।

Related Articles

Back to top button