मथुरा : जन्मस्थान के द्वार पर पांच लोगों ने लगाएं जय श्री राम के नारे, गिरफ्तार

छह दिसम्बर को मथुरा पुलिस छावनी में तब्दील होने के बाद भी सोमवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर पहुंचे बरसाना के एक साधु और करणी सेना के पदाधिकारियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और ऐलान किया आज हमें रोका जा रहा है, एक दिन मस्जिद गिर कर रहेगी।

शोर शराबा की सूचना पर मौके पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना गोविन्द नगर भिजवाया दिया। एसएसपी ने बताया कि कुछ लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कोई नारेबाजी कर दी। उनको वहां से हटा दिया गया।

गौरतलब हो कि, सोमवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही मस्जिद ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एडीजी राजीव कृष्ण, आइजी नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर पुलिस बल के साथ लगातार दोनों धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे थे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। उसी समय दोपहर में बरसाना के संत सर्वेश्वर दास मलूक, गोरखपुर के पछपड़वा निवासी आलोक कुमार चौहान, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संभाग के अध्यक्ष फरीदाबाद निवासी विकास चौहान, होडल निवासी कृष्ण सिंह बडगूजर और मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर की पिपलिया मंडी महावीर गंज निवासी राकेश गुप्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट पर पहुंचे और उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाना आरंभ कर दिया।

प्रदेश में गंगा किनारे शहरों से गिर रहे गंदे पानी पर राज्य सरकार को साइट प्लान पेश करने का निर्देश

गिरफ्तार सर्वेश्वर दास मलूक ने बताया हम सभी भी अलग-अलग स्थानों से आए थे। विकास चौहान और कृष्ण सिंह बड़ गूजर होडल से आ रहे थे। तभी रास्ते वह उनके साथ हो लिए। आलोक कुमार और राकेश गुप्ता गोरखपुर और मध्य प्रदेश से आए। सभी की मुलाकात श्री कृष्ण जन्म भूमि पर हुई। उन्होंने कहा अगर किसी के घर को लूट लिया जाए , तो वह उसका नहीं हो सकता है। बाबर ने बहुत मंदिर यहां तोड़े हैं। आईने अकबरी और खुर्रम में इसका वर्णन भी किया गया है। उनका कहना था, अगर किसी ने किसी का घर लूट लिया तो वह उसका नहीं हो सकता। यह कोई कानून नही है। आज उनको मस्जिद गिराने से रोका जा रहा है। लेकिन एक दिन मस्जिद गिरेगी। जब हम सत्ता में पूरी ताकत के साथ आए तो मस्जिद का गिरना पक्का है।

Related Articles

Back to top button