आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया कई बार दुष्कर्म

राजस्थान की राजधानी जयपुर से धमकी देकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रामगंज थाना इलाके में एक महिला ने आरोप लगाया है कि अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। साथ ही ब्लैकमेल कर उससे छह लाख के जेवरात भी हड़प लिए गए हैं। इस संबंध में पीड़ित महिला की ओर से थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल

रामगंज सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुनील प्रसाद शर्मा ने बताया कि रामगंज इलाके की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह काफी दिनों से सस्ता मकान तलाश कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अजगर नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपित अजगर ने पीड़िता को मकान दिलवाने का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया और नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। जिसे पीने के बाद पीड़िता बेसुध हो गई। जिसके बाद आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही इसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। उसे होश आया तो बदहाल स्थिति देख जब पीडिता ने विरोध किया तो आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों पर चला हसीना का चाबुक, गृहमंत्री को दिए आदेश

पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर उसे कई बार मिलने के लिए बुला कर दुष्कर्म करता रहा। साथ ही वारदात के बारे में किसी को भी कुछ बताने पर पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा अश्लील वीडियो डिलीट करने के लिए 6 लाख रुपये के जेवरात भी हड़प लिए,लेकिन इसके बावजूद भी उसने अश्लील वीडियो डिलीट नहीं किए। आए दिन के ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बातते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इधर मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया,जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button