मुख्यमंत्री धामी ने शहीद सोनित को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी में शहीद ग्राम धनौरी, रूड़की निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के घर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा एवं सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान सोनित के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button