कश्मीर घाटी में हुई हिंदुओं की हत्याओं पर फूटा बजरंग दल और विहिप का गुस्सा, किया जोरदार प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में हिन्दु समुदाय के लोगों की नाम पूछ-पूछ कर निर्मम हत्याओं के विरोध में शनिवार को बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेरठ जिले के गांधी आश्रम चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया।

बजरंग दल और विहिप ने पाकिस्तान पर लगाए आरोप

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी आश्रम चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनो में जम्मू-कश्मीर में हिंदू समुदाय के 09 लोगों की नाम पूछ-पूछ कर निर्मम हत्या की गई, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर 90 के दशक जैसा उन्माद जेहादी प्रवृति के लोगों में दिखाई दे रहा है।

इसके परिणामस्वरूप हिन्दू समाज के लोगों की लगातार निर्मम हत्याएं की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा प्रेरित आतंकवादी संगठनों द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए हटने के बाद एवं अब अफगानिस्तान में तालिबानी तानाशाही के कारण आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस प्रकार की घटनाएं उस इस्लामिक आतंकवाद की याद दिलाती है जो हिन्दू समाज ने 1990 में झेला था। लेकिन आज समूचा हिन्दू समाज जाग्रत है इसलिए इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावर्ती बिल्कुल भी स्वीकार्य नही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: अब राज्य में 47 प्रतिशत घरों तक पहुंचने लगा है पेयजल: प्रह्लाद पटेल

विहिप व बजरंग कश्मीर के हिन्दू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारत सरकार को हिन्दू समाज की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस मौके पर विहिप के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ, प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर, महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप, महानगर संयोजक दीपक त्यागी, मधुबन आर्य, अवनीत बंसल, मनोज त्यागी, हिमांशु शर्मा, बंटी बजरंगी, पवन कश्यप, मानव चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button