बड़ी मुसीबत में फंसे सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के पूर्व सपा विधायक जाहिद जमाल बेग बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं दरअसल, पूर्व सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के खिलाफ एमपी-एमएलए अदालत की तरफ से गिरफ्तारी का गैर ज़मानती समन जारी हुआ है। यह मामला वर्ष 1998 का है जिसमें पूर्व सपा विधायक के खिलाफ झगडे के मामले में एफआईआर की गई है। वह सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ जारी हुआ समन

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जाहिद बेग को अदालत की तरफ से 30 सितंबर को पेश होने को कहा गया है।गैर जमानती वारंट जारी किये जाने पर जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 2012 से 2917 तक भदोही से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे जाहिद जमाल बेग पहले से ही समाजवादी पार्टी के लिए संघर्ष करते रहे हैं। साल 1998 में भदोही कोतवाली में जाहिद पर अपराध संख्या 636/98 के मुकदमे में आईपीसी की धारा 147, 353, 341, 188, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामलें में प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए अदालत ने पूर्व विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का सम्मन जारी किया है। पूर्व विधायक ने यह बात स्वीकारी है कि अदालत की तरफ से सम्मन जारी हुआ है और 30 सितंबर को पेशी है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ दिया हाथ का साथ

जाहिद जमाल बेग अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। हाल में अखलेश यादव के भदोही आगमन पर भी बेग काफी सुर्खियों में रहे। विधायक के पिता युसूफ बेग भदोही से सांसद भी रहे। समाजवादी सरकार में जाहिद बेग विधायक आवास से विधानसभा साइकिल से पहुंचते थे। उस दौरान इस खबर को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। फिलहाल अदालत की तरफ से गैर ज़मानती सम्मन जारी होने से जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

Related Articles

Back to top button