पिंक स्कूटी पर तैनात महिला सिपाही पर जानलेवा हमला, छेड़खानी का किया था विरोध

राजधानी लखनऊ में महिला पुलिस भी अब सुरिक्षत नहीं है। अलीगंज क्षेत्र में पिंक स्कूटी पर तैनात महिला सिपाही पर गश्त के दौरान युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला सिपाही ने विरोध किया तो बदमाश ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बदमाश के हमले से महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ व जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह ने बताया कि थाने की पिंक स्कूटी पर तैनात महिला सिपाही सेक्टर-बी में किराए पर रहती है। वह रविवार शाम गश्त के दौरान सेक्टर- बी से निकल रही थी। अचानक दरवाजे पर खड़े प्रभात सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो बदमाश प्रभात सिंह गालियां देने लगा

प्रभात सिंह लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। सिपाही का आरोप है कि हमलावर ने दो-तीन वार सिर पर किये। वह अकेली थी अपने आप को बचा नहीं पाई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सिपाही ने उसने तत्काल घटना की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि खून से लथपथ सिपाही सड़क पर पड़ी थी और स्कूटी पास में गिरी पड़ी थी।

एंबुलेंस से सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। आरोपी प्रभात सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, सरकारी काम में बाधा, सरकारी कार्य के दौरान सिपाही पर हमला और जान से मारने की नियत से हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button