अपने ही घर में अमिताभ बच्चन को उठानी पड़ रही है मुसीबत, खुलकर बयां की अपनी तकलीफ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर में इन दिनों वॉटर सप्लाई की दिक्कत आ रही है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस दिक्कत का जिक्र किया है। एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘ये थकाने वाला दिन  रहा है…और हो सकता है कि कल दिन के अंत तक कुछ सॉल्यूशन निकल आए। कुछ काम का निकलना चाहिए, पर देखते हैं।’

बिग बी के घर में पानी की दिक्कत?

अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘आज मेरा लेट जाना थकावट की वजह से था। इसलिए अगले दिन KBC के शूट के लिए समय से जल्दी चला गया। इसके लिए सुबह 6 बजे जगा। पता चला कि घर में पानी नहीं आ रहा है।’ बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने दिल की हर बात खुलकर अपने ब्लॉग में लिख देते हैं। वह बीते काफी वक्त से ब्लॉग लिखते रहे हैं।

लगातार बिजी हैं अमिताभ बच्चन

बता दें कि अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार एक्टिव बने हुए हैं। बिग बी अभी भी दिन के 12 घंटे से ज्यादा वक्त फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग में बिता देते हैं। बात करें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर शुरू हो गया है और उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सेल्फी, चेहरे पर मिट्टी देख फैंस ने पूछे अजीबो गरीब सवाल

आने वाली हैं अमिताभ की ये फिल्में

अमिताभ बच्चन की तमाम फिल्में लॉकडाउन के पहले से ही रिलीज के लिए अटकी हुई हैं लेकिन कोविड के दौरान बंद रहे थिएटर्स के चलते इन्हें रिलीज नहीं किया गया और अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा। अमिताभ की फिल्म चेहरे हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है और अभी भी झुंड, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई, मेडे, गुड बाय और नाग अश्विन की एक फिल्म रिलीज होनी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button