इंदिरा नगर के स्वास्थ्य कर्मयोद्धाओ का सम्मान

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( बाल एवं महिला चिकित्सालय) सी ब्लॉक इंदिरा नगर के स्वास्थ्य कर्मयोद्धाओ का सम्मान जनसेवा केंद्र भूतनाथ इंदिरा नगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

चिकित्सा अधिक्षका डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ जेपी श्रीवास्तव,डॉ राधिका, लैब प्रभारी महेश,अनिल चौधरी व अन्य स्वास्थ्य कर्मयोद्धाओ को दयाशंकर सिंह ने शाल पहनाकर व कलम भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही पूरे कोरोना काल मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा सबको पिलाने वाले,जनसेवा करने वाले फूल विक्रेता रमेश को भी भगवा शाल पहना कर सम्मानित किया गया।मैथलीशरण गुप्त वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।कोरोना संक्रमण में चिकित्सको द्वारा अपने जान की परवाह न करते हुवे सेवा भाव किया जा रहा है।इन्दिरा नगर के सी एच् सी में कोरोना टेस्टिंग होने से ट्रांस गोमती के निवासियों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने सभी चिकित्सको की प्रशंसा भी की।इस मौके पर भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने दयाशंकर सिंह को भगवा शाल पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर स्वच्छ वातावरण समिति के अध्यक्ष मनोज डिंगर,बूथ अध्यक्षअरविंद सिंह,बहादुर सिंह खाती,मंडल मंत्री प्रभात श्रीवास्तव, अमित सिंह,आकाश सिंह,अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button