कोरोना के नये वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर यूपी में अलर्ट :पड़ोसी राज्यों से सटे जिलों में शुरू होगी जीनोम सिक्वेसिंग

देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार थम रही है. लेकिन देश के कई राज्यों में कोविड 19 के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार ने राज्य में भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन राज्यों में डेल्टा प्लस के मरीज मिले है उनसे सटी सीमाओं के जिलों में तत्काल जीनोम सिक्वेसिंग शुरू कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को नए वैरिएंट को लेकर लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही।

साभार-गूगल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा अपनायी गयी नीति कारगर साबित हुई है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राज्य स्तरीय परामर्शदाता समिति के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक रणनीति तय की जाए। योगी ने कहा की जिन पड़ोसी राज्यों में डेल्टा प्लस की पुष्टि हुई है. उनसे सटे सीमावर्ती जिलों में विशेष सावधानी बरती जाए।

यह भी पढ़े: किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डर पर शुरू हुआ ट्रैक्टरों का रिहर्सल, मोदी सरकार को मिली बड़ी चेतावनी

पड़ोसी जिलों के लोगों के सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू में सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआईसीयू व एनआईसीयू स्थापना की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। बाईपैप मशीन, मोबाइल एक्स.रे मशीन सहित सभी जरूरी मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार सभी जरूरी उपयोगी दवाओं की व्यवस्था भी कर ली जाए। आगामी एक पखवारे में यह सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग की कार्यवाही प्रभावी ढंग से जारी रखी जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button