मोबाइल पर बात करने पर पत्नी के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

राजगढ़ जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेलखेड़ी में मोबाइल पर बात करने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तो वहीं सारंगपुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद पर गांव के युवक ने बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की।

यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद इस टीम का हिस्सा बने भारतीय क्रिकेटर, जल्द होगी मैदान में वापसी

जीरापुर पुलिस के अनुसार ग्राम मेलखेड़ी निवासी 25 वर्षीय संतोषबाई सौंधिया ने बताया कि मोबाइल पर बात करने पर पति ईश्वर पुत्र जवाहरलाल सौंधिया ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। वहीं सारंगपुर पुलिस के अनुसार किड़ी मौहल्ला निवासी किशोर (60) पुत्र लक्ष्मणसिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर मौहल्ले के प्रकाश पुत्र विष्णु पुस्पद ने गाली-गलौंज देना शुरु कर दी। विरोध करने पर पत्नी रामकन्या सहित उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button