खेत से निकलने की बात पर बुजुर्ग व्यक्ति से कहे जातिसूचक शब्द, विरोध पर मारपीट

राजगढ़ भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में खेत से निकलने की बात पर गांव के ही युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति को जाति के बारे में अपशब्द बोलकर अपमानित किया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

यह भी पढ़ें: तृणमूल ने बीजेपी को दिया तगड़ा झटका, ममता के पुराने दिग्गज साथी ने की वापसी

खेत से निकलने की बात पर बुजुर्ग व्यक्ति से कहे जातिसूचक शब्द, विरोध पर मारपीट

पुलिस के अनुसार ग्राम बरखेड़ा निवासी रोड़जी (60) पुत्र सेवाजी जाटव ने बताया कि बीती शाम को खेत से निकलने की बात पर गांव का राधाकिशन पुत्र देवीलाल तंवर जाति के बारे में अपशब्द बोलकर गाली-गलौंज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Related Articles

Back to top button