
-
होम ब्रॉडबैंड में भी जियो पहले नंबर पर
-
अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में सबसे ज्यादा नए कनेक्शन
लखनऊ। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों पर गौर करें, तो रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी शीर्ष स्थिति एक बार फिर पक्की कर ली है। अगस्त में 4.52 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ जियो इस क्षेत्र में पहले स्थान पर है।
इसे भी पढ़ें- जियो फाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर, अब सिर्फ 10 रुपए में खरीदें चांदी
2.65 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े
पूर्वी यूपी के वायरलेस सेगमेंट में जियो की बाजार हिस्सेदारी करीब 40.35% है। अगस्त 2026 में कंपनी ने सर्कल में सबसे अधिक 2.65 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े और सभी ऑपरेटरों में अव्वल रही।

इसके बाद 4.18 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ एयरटेल दूसरे, 1.66 करोड़ के साथ वोडाफोन-आईडिया तीसरे और करीब 84.77 लाख उपभोक्ताओं के साथ बीएसएनएल चौथे स्थान पर है। इस महीने एयरटेल के उपभोक्ताओं में 7139, वोडाफोन-आईडिया में 8723 और बीएसएनएल में लगभग 25119 की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज हुई।
3.54 लाख पहुंचा सेगमेंट का डेटा बेस
होम ब्रॉडबैंड में भी जियो ने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेगमेंट में सबसे ज्यादा नए सब्सक्राइबर जोड़कर अपनी बढ़त बनाए रखी। पूर्वी यूपी में इस सेगमेंट में जियो का उपभोक्ता आधार 8.16 लाख पहुंच गया है, जिसमें अगस्त 2026 के दौरान सर्वाधिक 16,958 कनेक्शनों की शुद्ध वृद्धि हुई। UBR FWA सेगमेंट में भी जियो ने इस महीने क्षेत्र में 14,653 कनेक्शन जोड़े, जिससे इस सेगमेंट का कुल बेस 3.54 लाख हो गया।
पहले स्थान पर है जियो
वायरलाइन सेगमेंट में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में जियो 7.93 लाख कनेक्शनों के साथ सबसे आगे रहा। उसके बाद एयरटेल 4.34 लाख और बीएसएनएल 1.46 लाख कनेक्शनों के साथ रहे। अगस्त 2026 के TRAI डेटा के अनुसार पूर्वी यूपी में वायरलाइन, वायरलेस और फिक्स्ड वायरलेस, तीनों सेगमेंट में जियो पहले स्थान पर रहा।
इसे भी पढ़ें- जियो का नया अध्याय: भारत से दुनिया तक तकनीक का सफर



