
-
10 से रुपए 1 लाख रुपए तक खरीद सकेंगे, साप्ताहिक और मासिक SIP का भी ऑप्शन
• डिजिटल चांदी बेचने पर पैसा सीधे बैंक खाते में, चाहें तो सिल्वर कॉइन भी मंगा सकेंगे
मुंबई। चांदी खरीदने के लिए अब ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं। जियोफाइनेंस ऐप पर जियोसिल्वर लॉन्च हो गया है, जहां ग्राहक सिर्फ 10 रुपये में 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में 10 रुपए से 1 लाख रुपए तक की खरीद की जा सकेगी। कंपनी का कहना है कि, ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी के बराबर असली चांदी सुरक्षित रखी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- जियो फाइनेंस ऐप पर शुरू हुई कई बैंकों और NBFC की FD सुविधा
लाइव दिखेगी चांदी की कीमत
ऐप पर चांदी की लाइव कीमत दिखेगी। दाम पसंद आए तो खरीदें और जरूरत पड़ने पर बेंच भी सकते हैं। बिक्री की रकम सीधे बैंक खाते में जाएगी। जो ग्राहक नियमित तौर पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक सिल्वर SIP का ऑप्शन भी है।
डिजिटल चांदी को सिर्फ ऐप में रखना जरूरी नहीं है। ग्राहक अपनी जमा चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर कॉइन में बदल सकेंगे या सीधे फिजिकल सिल्वर कॉइन भी खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच एनएबीएल (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में होगी।
खत्म हुई स्टोरेज की चिंता
जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि, जियोसिल्वर के जरिए ग्राहकों के लिए चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि वे बिना स्टोरेज की चिंता के इसे खरीद और बेच सकें।
खरीद पर जियो पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियोफाइनेंस ऐप पर डिजिटल गोल्ड पहले से मौजूद है, अब इसमें डिजिटल सिल्वर भी जुड़ गया है।
इसे भी पढ़ें- जियो-फाइनेंस ऐप पर सिर्फ 24 रु में होगी टैक्स फाइलिंग



