
-
जन कल्याण सेवार्थ समिति ने जताया प्रमोद शर्मा का आभार
लखनऊ। छावनी क्षेत्र के चौमुखी विकास को रफ़्तार देने के मकसद से 101 करोड़ रुपये की 12 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कर-कमलों से संपन्न हुआ। छावनी को मिली इस ऐतिहासिक सौगात का मुख्य श्रेय छावनी परिषद के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा को जाता है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में अब मात्र 15 रुपए में मिलेगा खाना, इस समिति ने शुरू की सेवा
‘मील का पत्थर’ करार दिया
छावनी के इस बड़े कायाकल्प पर खुशी जताते हुए जन कल्याण सेवार्थ समिति ने प्रमोद शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने इसे छावनी के इतिहास में एक ‘मील का पत्थर’ करार देते हुए कहा कि, जो विकास कार्य आज तक संभव नहीं हो पाए थे, वे सब प्रमोद शर्मा और छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर के भागीरथ प्रयासों से ही धरातल पर उतर सके हैं।
राजनाथ सिंह का जताया आभार
इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने छावनी की जटिल समस्याओं को समझकर उनके त्वरित समाधान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के उपाध्यक्ष धीरज सिंह, मनोज गुप्ता, महासचिव वीरेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष जय वैश्य, कैंट अध्यक्ष राजेश कनौजिया और मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- लाइब्रेरियन भर्ती की मांग को लेकर लखनऊ हल्ला बोल, डिप्टी सीएम आवास घेरने पहुंचे युवा



