भारतीय रैपर बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

कंपनी ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और तमिलनाडु समेत 24 और राज्यों में विस्तार के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, अमृतसर और मैंगलोर के एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री दुकानों में भी ब्रांड उपलब्ध है।

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज तीन महीने में 5.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया और 696 दुकानों तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान 2,908 केस बिके हर केस में 12 यूनिट, यानी कुल 34,896 यूनिट्स। देश में फिलहाल यह महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उपलब्ध है। कंपनी ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और तमिलनाडु समेत 24 और राज्यों में विस्तार के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, अमृतसर और मैंगलोर के एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री दुकानों में भी ब्रांड उपलब्ध है।

शेल्टर6 के सह-संस्थापक बादशाह ने कहा कि लोगों ने इसे न सिर्फ अपनाया, बल्कि सांस्कृतिक तौर पर भी पसंद किया। हमारा सपना है कि शेल्टर6 दुनिया में नाम कमाए, मगर अपनी असली पहचान हमेशा बरकरार रखे। देश में पकड़ मजबूत होते ही शेल्टर6 ने दुबई के लिए पहला एक्सपोर्ट ऑर्डर भी हासिल किया-7,080 यूनिट्स। अमेरिका और कनाडा में भी कंपनी की एंट्री की तैयारी है। मुंबई में लोअर परेल, डोंबिवली और मलाड में खास इवेंट्स किए गए, साथ ही डीजे टिएस्तो और हिमेश रेशमिया के पुणे कॉन्सर्ट में ब्रांड की मौजूदगी रही।

कार्टेल ब्रोज़ और लिविंग लिक्विड्ज़ के सह-संस्थापक मोक्कश सानी ने कहा कि शेल्टर6 की तेज़ शुरुआत ने भरोसा बढ़ाया है कि इंटरनेशनल क्वालिटी और लोकल टेस्ट वाली प्रीमियम प्रोडक्ट की देश में अच्छी डिमांड है। रिटेल से लेकर एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री तक ब्रांड की पहुंच यह दिखाती है कि टीम ने तेजी और समझदारी से काम किया। शेल्टर6 की ग्रोथ प्लानिंग भी स्पष्ट है-बदलती कस्टमर पसंद, खासकर युवा और शहरी लोगों को ध्यान में रखते हुए, ब्रांड को रिटेल स्टोर्स, होटल-रेस्टोरेंट्स और एयरपोर्ट ड्यूटी-फ्री दुकानों में संतुलित तरीके से फैलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button