आरएसओ अतुल सिन्हा ने इकबाल चन्द्र को किया सम्मानित

आरएसओं ने खिलाड़ी के अतिरिक्त कोच अरबिन्द कुशवाहा को भी उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहा।

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षु व सीनियर खिलाड़ी इकबाल चन्द्र को बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) लखनऊ ने अपने कार्यालय में सम्मनित पदक पहनाकर व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर इकबाल चन्द्र के कोच व उपक्रीड़ा अधिकारी अरबिन्द कुशवाहा मौजूद रहे। आरएसओं ने खिलाड़ी के अतिरिक्त कोच अरबिन्द कुशवाहा को भी उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहा।

आरएसओं ने इकबाल चन्द्र को यह सम्मान हाल ही में चण्डीगढ़ में आयोजित ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर किया। इकबाल चन्द्र ने इस चैम्पियनशिप में 110 किलोग्राम से अधिक भार में खेलते हुए स्नैच में 131 किलोग्राम और क्लीन जर्क में 157 किलोग्राम भार उठकार पदक जीता था।
इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी इकबाल चन्द्र को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button