संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन  किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- PDA की ताकत से घबरा गई है योगी की सेना

इन्होंने भी अर्पित की श्रद्धांजलि 

इस अवसर पर सपा मुखिया के साथ पार्टी के मोहनलालगंज से सांसद आरके चौधरी, राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष   श्याम लाल पाल, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री  नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अभिषेक मिश्र, लखनऊ महानगर अध्यक्ष   फाखिर सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने भी बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Akhilesh Yadav

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि, आज हम सब लोग भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हजारों सालों के शोषण के खिलाफ सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सामाजिक न्याय के राज के लिए साल लगे या सदी समाजवादी लोग लगातार संघर्ष करेंगे।

श्री यादव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के लोगों ने कहा था कि, 400 सीटें जीत जायेंगे तो संविधान बदल देंगे। हम उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बाबा साहब का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान किया और संविधान को बचा लिया, लोकसभा में हार के बाद भाजपाई अण्डर ग्राउण्ड हो गये हैं।  हम सभी लोगों को मिलकर भाजपा को हराना और सत्ता से हटाना है।

जनता को बरगला रही बीजेपी

उन्होंने कहा कि, बाबा साहब का संविधान केवल कागजी दस्तावेज नहीं हैं, वह लोहे की तलवार है, संविधान हमारी रक्षा करता है। संविधान संजीवनी है। हम सभी को न्याय दिलाता है। आगे बढ़ने और बराबरी का मौका देता है। हम सभी समाजवादी लोग संविधान को बचाने और बाबा साहब के सिद्धांतों को बचाने के लिए काम करते रहेंगे।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि, भाजपा की दस साल की सरकार में कई जगह पर बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गई। 50 जिलों में बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गईं। उनको अपमानित किया गया। इस सरकार ने क्या कार्रवाई की। बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने वाले लोग अब वोट के लिए चुनाव से पहले जनता को भरमाने और झूठा संदेश देने के लिए बजट दे रहे हैं।

प्रदेश की जनता भाजपा की साजिश और षडयंत्रों को समझ चुकी है और अब सावधान हो चुकी है। अब वह भाजपा के छलावे  में नहीं आयेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण कन्हैया पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित,  अंशू केडिया, चिंता देवी, विजयलक्ष्मी, फखरूल हसन चांद, विजय सिंह यादव, राम सागर यादव, देवेन्द्र सिंह जीतू, सभासद, पवन मनोचा, नवीन धवन बंटी, राम बाबू सुदर्शन, संवदना चतुर्वेदी, मनोज पासवान, एसके राय, संजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, राजबाला रावत, सोनू कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- PDA की ताकत से घबरा गई है योगी की सेना

Related Articles

Back to top button