डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत: थेरेपी के लिए आई युवती को दवा पिलाकर किया बेहोश, फिर किया दुष्कर्म करने का प्रयास

साइनस की बीमारी के इलाज में थेरेपी देने के बहाने दो डॉक्टरों ने बीटेक की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद एक आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में स्थित महर्षि पतंजलि योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट के मुताबिक, एक युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को थाने आई थी। युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रही है।

कुछ दिनों से वह लड़की साइनस की समस्या से परेशान थी। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो उस युवती को किसी ने इस अस्पताल का नाम बता दिया। इस पर उसने वहां पर पिछले महीने थेरेपी शुरू कराई। युवती के मुताबिक, उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा था। यह बात उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे रहत के लिए एक दवाई भी दी।

दवाई पीने के बाद बेहोश होने लगी युवती
इसके बाद डॉक्टर ने थेरेपी शुरू कर दी। युवती ने बताया कि दवाई पीने के बाद वह बेहोश होने लगी। इसके बाद डॉ. सिंह ने वहां अपने साथ मौजूद डॉ. वर्मा को भी बुला लिया। दोनों ने उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। इस पर युवती घबरा गई और किसी भी तरह वहां से निकलकर अपने साथी को अस्पताल बुला लिया।

आरोपी डॉक्टर करने लगा शर्मनाक हरकतें
इसके बाद युवती वहां से चली आई। युवती ने यह सारी बातें अपनी मां को बताई तो उन्होंने डॉ. सिंह से बात की। उन्होंने किसी महिला डॉक्टर से थेरेपी कराने की बात कही। लेकिन, आरोपी डॉक्टर उनके साथ अभद्रता करने लगा। इसके साथ-साथ उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया गया है और बुधवार को डॉ. केपी सिंह को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।

यह भी पढ़े : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मां यमुना की पूजा, नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास और जनता को संबोधित किया

Related Articles

Back to top button