
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ फिल्में और ड्रामा ऐसे होते हैं, जो सफलता का कीर्तिमान रचते हैं और एक ऐसा इतिहास बनाते हैं, जो हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है। कुछ ऐसा ही माहौल फिल्म ‘रामायणम्’ (Ramayana) को लेकर देखने को मिल रहा है। साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित और भव्य मानी जाने वाली इस फिल्म को लेकर वर्तमान में जो उत्साह का माहौल बना हुआ है, वह कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। हाल ही में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महागाथा का टीजर जारी किया गया, जिसने देखते ही देखते डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया और दर्शकों के बीच एक नई उम्मीद जगा दी।
इसे भी पढ़ें- बजट 20 करोड़, कमाई सिर्फ 8 करोड़! बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी शनाया की ये फिल्म अब OTT पर हो रही रिलीज
4000 करोड़ करोड़ का है बजट
फिल्म के पहले भाग में भगवान राम के दिव्य अवतार में रणबीर कपूर की पहली झलक ने न केवल उनके प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि फिल्म समीक्षकों और विश्लेषकों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। उनके चेहरे की सौम्यता और आंखों में छिपी गहराई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, उन्होंने इस महान किरदार के लिए कितनी मानसिक और शारीरिक तपस्या की है। लगभग 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही इस फिल्म से अब पूरे देश की उम्मीदें हिमालय जैसी ऊंची हो गई हैं क्योंकि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा चित्रण होने जा रही है।

इस फिल्म की चर्चा केवल इसके पौराणिक विषय या रणबीर कपूर के अद्भुत फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के कारण ही नहीं है बल्कि इस प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे उस जादुई निर्देशक के कारण भी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा अभेद्य किला फतह किया है जिसे आज तक एसएस राजामौली जैसा दिग्गज भी नहीं भेद पाया है।
हम बात कर रहे हैं नितेश तिवारी की, जो बॉलीवुड के एक ऐसे विजनरी डायरेक्टर बन चुके हैं जिनके नाम भारतीय सिनेमा की पहली 2000 करोड़ी फिल्म देने का गौरव दर्ज है। साल 2016 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दंगल’ ने वैश्विक स्तर पर सफलता का जो कीर्तिमान रचा था, वह आज भी अपनी जगह पर मजबूती से खड़ा है। उसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया।
कोई नहीं तोड़ सका है दंगल का रिकार्ड
यह बेहद दिलचस्प तथ्य है कि ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी वैश्विक स्तर पर ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज राजामौली भी नितेश तिवारी के ‘दंगल’ वाले रिकॉर्ड को आज तक नहीं पछाड़ सके हैं। राजामौली की सबसे सफल फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने दुनिया भर में करीब 1800 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व कमाई की थी, लेकिन वह नितेश तिवारी के 2000 करोड़ के जादुई और ऐतिहासिक आंकड़े से कुछ कदम पीछे ही रह गई थी।
यही कारण है कि आज नितेश तिवारी को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा ‘बॉक्स ऑफिस सुल्तान’ माना जाता है जिनकी पकड़ दर्शकों की भावनाओं और वैश्विक बाजार की नब्ज पर बेजोड़ है। अब नितेश तिवारी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना ही साम्राज्य विस्तार करने और अपने ही रिकॉर्ड को चुनौती देने की तैयारी में जुट चुके हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स और बाजार के जानकारों का प्रबल विश्वास है कि ‘रामायणम्’ के जरिए वह भारतीय सिनेमा में एक ऐसा नया बेंचमार्क सेट करेंगे जिसे भविष्य में पार करना किसी भी फिल्म के लिए नामुमकिन जैसा होगा। इस महागाथा को दो बड़े भागों में रिलीज किया जाएगा और इसके केवल एक हिस्से का निर्माण बजट ही करीब 2000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड की तरह है।
चिल्लर पार्टी थी नितेश की पहली फिल्म
दिवाली 2026 के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाले पहले भाग को लेकर शुरुआती आंकड़े और अनुमान बताते हैं कि, यह फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। यदि यह फिल्म केवल भारतीय घरेलू बाजार में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म का तमगा हासिल कर लेगी।
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने नितेश तिवारी के कंधों पर जो भारी जिम्मेदारी सौंपी है, वह टीजर में दिखाए गए हाई-एंड वीएफएक्स और वर्ल्ड क्लास विजुअल्स में साफ तौर पर झलक रही है। अगर नितेश तिवारी के अब तक के फिल्मी सफर पर एक नजर डालें तो उनका विकास बहुत ही प्रेरणादायक रहा है।

उन्होंने साल 2011 में महज 60 लाख रुपये के बेहद कम बजट वाली फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। ताज्जुब की बात यह है कि उस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन अपनी पूरी लागत वसूल कर ली थी और साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की सूची में जगह बनाई थी।
6 चुनिंदा प्रोजेक्ट्स दिए हैं अभी तक
नितेश तिवारी की कार्यशैली की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह ‘संख्या’ से ज्यादा ‘गुणवत्ता’ पर भरोसा करते हैं। अपने 15 साल के लंबे करियर में उन्होंने केवल 6 चुनिंदा प्रोजेक्ट्स दिए हैं और हर प्रोजेक्ट अपनी श्रेणी में मील का पत्थर साबित हुआ है।
उनकी सफलताओं की सूची में ‘चिल्लर पार्टी’ को नेशनल अवॉर्ड मिला, ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ सेमी-हिट फिल्म दी, ‘दंगल’ के जरिए ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर का इतिहास रचा और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत ‘छिछोरे’ के साथ दर्शकों को एक भावनात्मक सुपरहिट फिल्म दी। उनकी पिछली फिल्म ‘बवाल’ ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी सफलता के झंडे गाड़े थे। उनकी हर फिल्म में एक गहरा मानवीय जुड़ाव होता है जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाता है।
अब पूरी दुनिया की नजरें नितेश तिवारी की इस सबसे बड़ी चुनौती ‘रामायणम्’ पर टिकी हैं क्योंकि यहां मुकाबला केवल आंकड़ों का नहीं बल्कि आस्था और भव्यता का भी है। नितेश तिवारी ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी कहानी और बेहतर निर्देशन के दम पर किसी भी वैश्विक रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है।
हॉलीवुड को टक्कर देने वाली है ‘रामायणम्’
‘रामायणम्’ के टीजर में जिस तरह की टेक्नोलॉजी और विजुअल इमेजरी का उपयोग किया गया है, वह हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देने वाला है। रणबीर कपूर की राम के रूप में जो पहली झलक दिखाई गई है, उसमें वह न केवल एक योद्धा बल्कि एक करुणामयी मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं। दिवाली 2026 की यह रिलीज केवल एक सिनेमाई रिलीज नहीं होगी बल्कि यह भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए एक उत्सव होगा जो नितेश तिवारी की बादशाहत को एक नए शिखर पर ले जाएगा।
इसे भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर फिल्म सिटी से रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: बोनी कपूर



