हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नयी दिल्ली । हरियाणा की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की मुलाकात I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।


इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा चुनाव समेत पीएम से कई मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि सबको साथ लेकर मजबूती से हरियाणा को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे आशीर्वाद दिया है। बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया था। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा चर्चा करने के उपरांत ध्वनि मत से वर्तमान सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button