
-
डीएलएफ प्रोमेनेड में खुला ब्रांड का पहला स्टोर
-
आरएफआईडी तकनीक वाले फिटिंग रूम से मिलेगा खरीदारी का नया अनुभव
-
उद्घाटन के साथ ही 100 से अधिक लोगों की लगी कतार, मुंबई में अगला स्टोर खोलने की योजना
नई दिल्ली। ग्लोबल एक्टिववियर ब्रांड फैबलेटिक्स (Fabletics) ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड की साझेदारी में भारत में अपना पहला स्टोर शुरू कर दिया है। नई दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड (DLF Promenade) में खुले इस स्टोर के जरिए कंपनी ने भारतीय बाजार में रिटेल की शुरुआत की है। यहां फैशन और स्पोर्ट्सवियर के साथ तकनीक पर आधारित खरीदारी का अनुभव भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- बाजार में उतरी रिलायंस कंज्यूमर की आइसक्रीम, लॉन्च हुई ‘बॉम्बे क्रीमरी’
RFID आधारित फिटिंग रूम
स्टोर की सबसे बड़ी खासियत इसका आरएफआईडी (RFID) आधारित फिटिंग रूम है। ग्राहक जैसे ही कपड़े लेकर ट्रायल रूम में पहुंचता है, वहां लगा टैबलेट उन कपड़ों को खुद पहचान लेता है। स्क्रीन पर इन प्रोडक्ट्स की जानकारी के साथ दूसरे उपलब्ध साइज और स्टाइल भी नजर आते हैं। ग्राहक ट्रायल रूम में बैठे-बैठे ही अपनी पसंद का दूसरा साइज या डिजाइन मंगवा सकता है।
फैबलेटिक्स ने पहला स्टोर दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड में शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि, आज के ग्राहक ऐसा एक्टिववियर चाहते हैं, जो जिम (Gym) और वर्कआउट के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में भी पहना जा सके।
पैडल से चलने वाला स्मूदी स्टेशन
स्टोर के उद्घाटन पर 100 से ज्यादा लोग पहुंचे। ग्राहकों के लिए बैलेंस-बोर्ड चैलेंज और क्लॉ मशीन जैसी गतिविधियां भी रखी गईं थीं। डीएलएफ प्रोमेनेड के एट्रियम (Atrium) में मूवमेंट पॉप-अप (Movement Pop-up) और पैडल से चलने वाला स्मूदी स्टेशन (Smoothie Station) भी लगाया गया, जहां लोगों ने खुद पैडल चलाकर अपनी स्मूदी बनाई।
भारत में फैबलेटिक्स के कलेक्शन में महिलाओं और पुरुषों के लिए लेगिंग्स, पैंट, जॉगर्स, शॉर्ट्स, स्पोर्ट्स ब्रा, टैंक टॉप, टॉप, पोलो शर्ट, स्वेटशर्ट, जैकेट, वेस्ट, बैग और कैप उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, कलेक्शन तैयार करते समय आराम, बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक स्टाइल का खास ध्यान रखा गया है, ताकि इन्हें वर्कआउट से लेकर रोजमर्रा के उपयोग तक पहना जा सके।
देशभर में होगा फैबलेटिक्स का विस्तार
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के हेड सुमीत यादव ने कहा, “भारतीय एक्टिववियर ग्राहक अब ऐसे कपड़े चाहते हैं जो दिखने में अच्छे होने के साथ बेहतर फील कराएं। फैबलेटिक्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का संयोजन पेश करता है। दिल्ली में अनुभव और व्यक्तिगत पसंद पर आधारित स्टोर के साथ ब्रांड की शुरुआत करना सही कदम है, और हमें देशभर में फैबलेटिक्स के विस्तार की काफी संभावनाएं दिखती हैं।”
फैबलेटिक्स की प्रेसिडेंट मीरा भाटिया ने कहा, “भारत में पहला स्टोर खोलना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारतीय ग्राहकों को फैबलेटिक्स का अनुभव सीधे लेने का मौका देगा। इस स्टोर में हमारे दो प्रमुख पहलू बेहतर प्रोडक्ट और ग्राहक को ध्यान में रखकर तैयार की गई टेक्नोलॉजी एक साथ देखने को मिलते हैं।”
दिल्ली के बाद मुंबई में भी फैबलेटिक्स अपना अगला स्टोर खोलने की तैयारी में है। दिल्ली का स्टोर ग्राहकों के लिए खुल चुका है और रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।
इसे भी पढ़ें- कैंसर की पहचान अब सिर्फ ब्लड टेस्ट से, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट



