यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई तगड़ी रणनीति, 25 मास्टर ट्रेनर को सौंपी गई बड़ी जानकारी

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना सियासी अस्तित्व स्थापित करने की जद्दोजहद में लगे कांग्रेस ने तगड़ी रणनीति बनाई है। दरअसल, आगामी चुनाव के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 25 मास्टर ट्रेनर बनाये हैं। कठिन प्रशिक्षण के बाद तैयार हुए 25 कांग्रेस नेताओं को मास्टर ट्रेनर का नाम दिया गया है। ये मास्टर ट्रेनर प्रदेश की 403 विधानसभाओं तक जायेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रशिक्षित करेंगे।

मास्टर ट्रेनर को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

उप्र कांग्रेस कमेटी का 24 अगस्त से 06 सितम्बर तक 403 विधानसभाओं में प्रशिक्षण अभियान चलने जा रहा है। इस अभियान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका के 25 मास्टर ट्रेनर तैयार हैं। सभी मास्टर ट्रेनर को उन विधानसभाओं की जानकारी दे दी गयी है, जहां उन्हें पहुंचकर कार्यकर्ता प्रशिक्षण देना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया सेल देख रहे द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 24 अगस्त से शुरु हो रहा प्रशिक्षित कार्यक्रम को पांच हिस्से में बांटा गया है। बूथ प्रबंधन, विधानसभा स्तर पर अपनी योजना जैसे पांच मुद्दे इसमें शामिल है। ये प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना है और महत्वपूर्ण अभियान है।

यह भी पढ़ें: मोदी से मिलने के बाद एक जैसा राग अलापते दिखे नीतीश और तेजस्वी, की बड़ी मांग

उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर बनने से पहले 300 नेताओं का चयन हुआ था। 300 सौ नेताओं में से योग्यता के अनुसार 25 मास्टर ट्रेनर बनाये गये। मास्टर ट्रेनर की आगामी विधानसभा में अहम भूमिका रहेगी। प्रशिक्षण अभियान में बूथ प्रबंधन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की अहम जिम्मेदारी भी है।

Related Articles

Back to top button