बरेली में धरना दे रहे सपाइयों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा, ब्रज में भारत बंद

लखनऊकिसान आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। विपक्षी दलों की ओर से धरना दिया गया। कई जगह पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। बरेली में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दे रहे सपाइयों को लाठी चार्ज कर पुलिस ने खदेड़ा। यहां मुख्य बाजार करीब करीब खुले। राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया। पीतांबरपुर स्टेशन पर हंगामा कर ट्रेन रोकने की आशंका पर अलर्ट जारी कर दिया गया। ब्रज में भारत बंद का असर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: बीजेपी पर आप का बड़ा आरोप, दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबन्द

आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाकियू का प्रदर्शन। पुलिस से झड़प। हिरासत में लिए गए। कई अन्य जगहों पर किसानों ने लगाया जाम। सपा का पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में प्रदर्शन। पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें: किसान आन्दोलन को लेकर प्रियंका गांधी का आह्वान, बोली- अरबपतियों की थैली भरने वालों..

बरेली में धरना दे रहे सपाइयों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा, ब्रज में भारत बंद

पीलीभीत के पूरनपुर में किसानों ने हाईवे जाम किया। टनकपुर बरेली हाइवे पर दर्जनों ट्रेक्टर लेकर किसान निकले। पुलिस उनको समझाने में लगी रही। उधर शाहजहांपुर जिला मुख्यालय पर बाजार खुले हैं। पुवायां कस्बे में व्यापारियों के एक गुट ने जबरिया बाजार बंद कराने की कोशिश की तो दूसरे गुट ने विरोध किया। इसको लेकर दो गुटों में झड़प हुई है। बरेली में धरना दे रहे सपाइयों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा, ब्रज में भारत बंद का असर।

यह भी पढें: लखनऊ में कुछ जगह धारा 144, प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने रोक दी ट्रेन

भारत बंद का समर्थन करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार। पुलिस ने घर पर ही किया नजरबंद। जिले में नहीं दिख रहा है भारत बंदी का असर।लखीमपुर जिले में भारत बन्द का मिला जुला असर दिख रहा है। भीरा में बाजार बंद। किसान धरने पर बैठे। मुरादाबाद में जिला प्रशासन और पुलिस ने आंदोलन को तैयार सपाइयों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत करीब 20 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया जा चुका है। बरेली में धरना दे रहे सपाइयों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा, ब्रज में भारत बंद का असर।

Related Articles

Back to top button