
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम जाने, जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार और जानें माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया। इस जोड़ी ने फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ लगभग 14 साल बाद वापसी की। इनकी फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त पकड़ बनाई और फैंस को डराने के साथ ही ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण कानून पर बॉलीवुड ने जताई खुशी, सोनल चौहान से लेकर सुनील शेट्टी तक ने सराहा
फैंस के बीच बना था बज
‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म देने वाली इस जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं और शुरुआती रुझानों को देखकर यह साफ है कि ‘भूत बंगला’ उन उम्मीदों पर खरी उतर रही है। हॉरर और कॉमेडी के अनोखे तड़के के साथ सजी इस फिल्म ने न केवल दर्शकों को डराया है, बल्कि अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोटपोट भी कर दिया है। फिल्म के रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा है सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी की दुनिया में कब और कहां दस्तक देगी?

फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर रिलीज से पहले ही जो जबरदस्त बज बना था, उसका पूरा फायदा फिल्म को ओपनिंग डे पर मिला। फिल्म की कहानी, इसके पात्र और प्रियदर्शन का सिग्नेचर निर्देशन स्टाइल दर्शकों को थियेटर्स तक खींच लाने में कामयाब रहा है। अक्षय कुमार ने अपनी चिर-परिचित ऊर्जा और मजाकिया अंदाज से फिल्म में जान फूंक दी है, लेकिन सिनेमा की दुनिया अब सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रह गई है।
नेटफ्लिक्स ने खरीदे राइट्स
आज के दौर में दर्शक थिएटर में फिल्म देखने के बाद या किसी कारणवश वहां न जा पाने की स्थिति में बड़ी बेसब्री से फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार करते हैं। ‘भूत बंगला’ के मामले में भी यही उत्सुकता देखने को मिल रही है। इंटरनेट पर फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इसकी पुख्ता जानकारी सामने आ चुकी है। डिजिटल स्ट्रीमिंग की रेस में इस बार ओटीटी की दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स ने बाजी मार ली है।
जी हां, अक्षय कुमार की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। फिल्म का आधिकारिक डिजिटल पार्टनर होने के नाते, ‘भूत बंगला’ अपने थिएट्रिकल रन को पूरा करने के बाद इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा चलन और कॉन्ट्रैक्ट्स को देखते हुए इसकी रिलीज विंडो का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
जून में हो सकती है स्ट्रीम
आमतौर पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 6 से 8 हफ्तों के भीतर ओटीटी पर आती हैं। ‘भूत बंगला’ की रिलीज टाइमिंग को देखते हुए यह प्रबल संभावना है कि दर्शक इसे जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत में अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन की बात करें, तो आंकड़े वाकई में चौंकाने वाले और अक्षय कुमार के करियर के लिए एक बड़ी राहत बनकर आए हैं। फिल्म ने भारतीय बाजार में पहले दिन शानदार शुरुआत की है। देश भर के करीब 12,386 शोज के जरिए फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फिल्म ने पेड प्रीव्यू के जरिए पहले ही 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
इस तरह भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में यह आंकड़ा 18.90 करोड़ रुपये रहा। केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अक्षय कुमार की लोकप्रियता का असर दिखा और फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट से 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन बटोरा। इन सबको मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपये हो चुका है, जो एक मिड-बजट हॉरर-कॉमेडी के लिए बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है।
दर्शकों ने की फिल्म की तारीफ़
फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ शुरुआती चुनौतियां भी रहीं। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों के चलते इसकी रिलीज को एक हफ्ते आगे खिसका दिया गया था। 16 अप्रैल को फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वैसा करिश्मा नहीं कर पा रही थीं जैसी उनसे उम्मीद की जाती है।

‘भूत बंगला’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब वे सही स्क्रिप्ट और प्रियदर्शन जैसे निर्देशक के साथ आते हैं, तो सफलता निश्चित होती है। फिल्म की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि, आने वाले हफ्तों में यह अपनी कमाई की रफ्तार को कैसे बरकरार रखती है। फिलहाल, दर्शकों का रिस्पॉन्स सकारात्मक है और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की कॉमेडी और सस्पेंस की तारीफ की है।
हॉरर-कॉमेडी जॉनर में मील का पत्थर होगी फिल्म
अंत में, ‘भूत बंगला’ न केवल अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी जीत साबित हो सकती है, बल्कि यह हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एक नया मील का पत्थर भी स्थापित कर सकती है। फिल्म का संगीत, बैकग्राउंड स्कोर और प्रियदर्शन की विजुअल स्टोरीटेलिंग ने इसे एक मस्ट-वॉच फिल्म बना दिया है, जो दर्शक सिनेमाघरों में इसका लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं, उनके लिए नेटफ्लिक्स का प्लेटफॉर्म जल्द ही इस डर और हंसी के सफर को लेकर हाजिर होगा।
फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि, अक्षय कुमार की सुपर-डुपर हिट फिल्म की मुराद इस बार पूरी होती दिख रही है। अब बस इंतजार है ओटीटी पर इसके आधिकारिक प्रीमियर की घोषणा का, ताकि जो दर्शक इसे दोबारा देखना चाहते हैं या पहली बार देखने से चूक गए हैं, वे इसका आनंद ले सकें।
इसे भी पढ़ें- राजपाल यादव को मिला बॉलीवुड का साथ, सोनू, सलमान और अजय समेत इन एक्टरों ने बढ़ाया मदद का हाथ



