कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी ने हार्दिक पटेल व कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

कांग्रेस द्वारा सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी वाड्रा ,अजय कुमार लल्लू,आराधना मिश्रा मोना,गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इसी प्रकार स्टार प्रचारकों की सूची में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा,भूपेश बघेल,सलमान खुर्शीद,राजबब्बर, प्रमोद तिवारी,पीएल पुनिया,आरपीएन सिंह,सचिन पायलट,प्रदीत जैन आदित्य,नसीमुद्दीन सिद्दीकी,आचार्य प्रमोद कृष्णम,दीपेन्द्र सिंह हुड्डा,वर्षा गायकवाड़,हार्दिक पटेल और सुप्रिया श्रीनेत का नाम भी शामिल है।

चुनाव प्रशिक्षण मामले में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इंकार, याचिका खारिज

इसके अलावा इमरान प्रतापगढ़ी,कन्हैया कुमार,धीरज गुज्जर,रोहित चौधरी,तौकीर आलम,फूलो देवी नेताम और प्रणिती शिंदे को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button