लॉकडाउन की बीच शराब व्यवसायियों ने योगी से की मांग, बताई असमंजस की स्थिति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की मियाद धीरे-धीरे आगे बढती ही जा रही है। ऐसे में शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बंद पड़ी शराब की दुकानों को खोलने की मांग की है। सीएम योगी से मांग करने वाले इन पदाधिकारियों में कन्हैयालाल मौर्या,  उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव , नीरज जायसवाल, शंकर कनौजिया, नितिन जायसवाल ,जय जायसवाल शिवकुमार, देवेश जायसवाल शामिल थे।

शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने की मांग

एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने बताया प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद से कोरोना महामारी में घोषित कोरोना कर्फ्यू की वजह से शराब की दुकानें बंद है। हालांकि शराब की दुकानें बंद करने का शासन द्वारा शासनादेश में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसके अलावा ना ही आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइसेंस धारकों को दुकान बंद करने का कोई आदेश नहीं मिला है। 

उन्होंने आगे बताया कि ऐसे में शराब लाइसेंस धारकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूरे प्रदेश से शराब कारोबारी दुकानें खोलने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम बनने के बाद ममता ने पीएम मोदी से मांगी मदद, केंद्रीय मंत्री ने दिया दो टूक जवाब

महामंत्री ने बताया कि रोजाना 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान यूपी में हो रहा है तथा शराब की दुकानें बंद होने से निर्धारित मासिक कोटा और लाइसेंस फीस की चिंता सता रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आबकारी सचिव तथा आबकारी आयुक्त को पत्र लिखकर शराब की दुकानें खोलने की मांग रखी गई है।

Related Articles

Back to top button