\n\n\n\n\n \n

‘टॉक्सिक’ बनी साल की नंबर-1 एडवांस बुकिंग फिल्म, 100 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं और आते ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस जबर्दस्त धमाका कर दिया है। फिल्म आज ही रिलीज हुई है और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ट्रेड इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही ‘टॉक्सिक’ ने रणवीर सिंह की बड़े कलेक्शन वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि ‘धुरंधर 2’ को सीक्वल होने का फायदा भी मिला था।

इसे भी पढ़ें- विदेशों में भी होगी ‘टॉक्सिक’ की धमाकेदार एंट्री, अमेरिका में इतने हजार स्क्रीन्स पर रिलीज

ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की बंपर ओपनिंग पहले से ही तय मानी जा रही है और अब सिनेप्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के पहले दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

देश की सबसे बड़ी रिलीज में शुमार

‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे भारी संख्या में शो के साथ रिलीज किया गया है। यह फिल्म कुल 25 हजार 654 शो के साथ सिनेमाघरों में ररिलीज होने जा रही है, जो इसे देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनाती है। इनमें से सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा हिंदी वर्जन का है, जिसके अकेले 17 हजार 346 शो रखे गए हैं।

Toxic

ट्रेड जानकारों का कहना है  कि, किसी भी हिंदी फिल्म के लिए इतनी बड़ी संख्या में शो मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि वितरकों व सिनेमाघर मालिकों को इस फिल्म से कितनी बड़ी उम्मीदें हैं।

पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े

फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखें तो ‘टॉक्सिक’ ने सभी भाषाओं और सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 18 लाख 48 हजार टिकट बेचे हैं। इसमें ब्लॉक की गई सीटों की गिनती शामिल नहीं है। कमाई के लिहाज से बात करें, तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से 58.27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

भाषावार कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 58.27 करोड़ रुपये में से फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने 18.17 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी वर्जन का कलेक्शन 29.02 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा है। इसके अलावा तेलुगु वर्जन से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 7.67 करोड़ रुपये जुटाए, वहीं तमिल वर्जन से 2.64 करोड़ रुपये की कमाई हुई। मलयालम वर्जन ने भी 79 लाख रुपये का योगदान दिया है। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को केवल कन्नड़ या दक्षिण भारतीय दर्शकों तक सीमित न रहकर हिंदी पट्टी में भी जबरदस्त समर्थन मिला है।

‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा 

58.27 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई के साथ ‘टॉक्सिक’ इस साल की सबसे ज्यादा पहले दिन की एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है, जो कि ट्रेड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी खबर मानी जा रही है।

Toxic

खास बात यह है कि, ‘धुरंधर 2’ एक सीक्वल फिल्म होने के नाते पहले से ही एक स्थापित फ्रेंचाइजी और दर्शक वर्ग का फायदा लेकर आई थी, बावजूद इसके ‘टॉक्सिक’ ने उसे एडवांस बुकिंग के मामले में पछाड़ दिया।

 टॉप 10 प्री-बुकिंग फिल्मों में शामिल

‘टॉक्सिक’ ने अपनी इस जबरदस्त एडवांस बुकिंग के दम पर भारतीय फिल्मों के इतिहास की टॉप 10 पहले दिन की प्री-सेल्स फिल्मों की सूची में 5वां स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म ने प्रभास अभिनीत ‘कल्कि 2898 एडी’ को पीछे छोड़ा है, जिसने 55.11 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स कमाई की थी।

टॉप एडवांस बुकिंग फिल्मों की लिस्ट

  • पुष्पा 2 – 91.24 करोड़ रुपये
  • केजीएफ चैप्टर – 80.5 करोड़ रुपये
  • बाहुबली 2 – 80 करोड़ रुपये
  • आरआरआर – 59 करोड़ रुपये
  • टॉक्सिक – 58.27 करोड़ रुपये
  • कल्कि 2898 एडी – 55.11 करोड़ रुपये
  • धुरंधर 2 – 53 करोड़ रुपये
  • देवरा – 49.9 करोड़ रुपये
  • सालार – 48.94 करोड़ रुपये
  • लियो – 46.1 करोड़ रुपये

इस सूची से साफ जाहिर होता है कि ‘टॉक्सिक’ ने न सिर्फ इस साल की बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग-डे प्री-सेल्स फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। वह भी कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए।

100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

फिल्म की रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकार अब ‘टॉक्सिक’ से पहले दिन 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि, क्या फिल्म एडवांस बुकिंग के इस जबरदस्त मोमेंटम को कायम रखते हुए रिलीज के पहले दिन असल में इतनी बड़ी कमाई कर पाती है या नहीं।

गौरतलब है कि, यश की पिछली फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से भरपूर प्यार मिला था, जिसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तीन साल के लंबे गैप के बाद यश की यह वापसी न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे यह भी तय होगा कि पैन-इंडिया सिनेमा को लेकर दर्शकों का उत्साह अब भी उतना ही बरकरार है या नहीं। फिलहाल सबकी निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, जहां यह देखा जाना बाकी है कि क्या ‘टॉक्सिक’ अपनी एडवांस बुकिंग की सफलता को बॉक्स ऑफिस पर भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ा पाती है।

 

इसे भी पढ़ें- फिर बढ़ सकती है ‘टॉक्सिक’की रिलीज डेट, 15 अगस्त पर ‘लाहौर 1947’ से होगा महामुकाबला

Related Articles

Back to top button