
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ साल 2026 की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही। हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के समय सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब हंसाया भी और डराया भी।
17 अप्रैल को रिलीज हुई थी फिल्म
खास बात यह है कि, इस फिल्म के जरिए खिलाड़ी अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 16 साल बाद वापस पर्दे पर लौटी है। दोनों की पिछली फिल्म ‘भागमभाग’ के बाद यह उनकी पहली फिल्म है, जिसने फिल्म प्रेमियों में पहले से ही भारी उत्सुकता जगाई थी।17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें-200 करोड़ के पार हुआ अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन, टूटे ‘स्त्री’ और ‘सिकंदर’ के रिकॉर्ड
अब थिएट्रिकल रन के बाद यह फिल्म जल्द डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होने को तैयार है। ओटीटी रिलीज डिटेल्सफिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा हो चुकी है। ‘भूत बंगला’ 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्टीम होगी। दर्शक अब इस हॉरर-कॉमेडी को अपनी सुविधा अनुसार घर पर परिवार के साथ या दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकेंगे।
फिल्म की कहानी
‘भूत बंगला’ की कहानी अक्षय कुमार के किरदार अर्जुन आचार्य के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन को अचानक एक पुरानी, रहस्यमयी और विशाल हवेली विरासत में मिलती है।

यह हवेली सिर्फ पुरानी इमारत नहीं, बल्कि कई पुरानी कहानियों, अंधविश्वासों और अलौकिक रहस्यों से भरी हुई है। जैसे ही अर्जुन इस हवेली में शादी का जश्न मनाने का फैसला करता है, वहां अजीब-अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं। रात में अचानक आवाजें आना, बिजली का चमकना-बुझना, दरवाजों का अपने आप खुलना और बंद होना और कुछ ऐसे अनोखे किरदार जिनका अतीत रहस्यों से भरा है ये सब मिलकर पूरे उत्सव का माहौल हॉरर और कॉमेडी के अनोखे संगम में बदल देते हैं।
फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं, भूत-प्रेतों की लोकप्रिय कहानियों और सुपरनेचुरल फैंटेसी को आधुनिक तरीके से पेश करती है। प्रियदर्शन की खासियत यही है कि, वे भय को हास्य के साथ इस कदर घोल देते हैं कि दर्शक डरते हुए भी हंसते रहें।
ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी टाइमिंग फिल्म में जान डालने वाली है। इनके अलावा मिथिला पालकर, असरानी, राजेश शर्मा, जाकिर हुसैन, भावना पानी, वामिक गब्बी, तब्बू और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। तब्बू और जीशू सेनगुप्ता जैसे गंभीर अभिनेताओं का इस हॉरर-कॉमेडी में शामिल होना फिल्म को एक अलग गहराई देता है।
परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी दर्शकों को कई यादगार कॉमेडी सीन देने वाली है, जबकि अक्षय कुमार पूरी फिल्म में एनर्जी, एक्शन और कॉमिक टाइमिंग का पूरा खिचड़ा पेश करते नजर आएंगे।
खास तरीके से तैयार हुआ है बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड डिजाइन
फिल्म का स्क्रीनप्ले प्रियदर्शन, रोहन शंकर और अभिलाष नायर ने लिखा है। फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। प्रियदर्शन अपनी फिल्मों में विस्तृत सेटिंग, मजबूत लोकेशन और टाइट स्क्रिप्ट के लिए जाने जाते हैं। ‘भूत बंगला’ में भी उन्होंने पुरानी हवेली को किरदार की तरह इस्तेमाल किया है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड डिजाइन को खास ध्यान से तैयार किया गया है, ताकि हॉरर के सीन असली लगें।16 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन जोड़ीअक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 2000 के दशक में बेहद सफल रही थी। ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘भगवान’ जैसी फिल्में आज भी दर्शकों के दिल में हैं।
16 साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों की वापसी ने फिल्म प्रेमियों में खास उत्साह पैदा किया। अक्षय ने भी प्रचार के दौरान कहा था कि, प्रियदर्शन के साथ काम करना हमेशा स्पेशल रहा है क्योंकि वे हॉरर और कॉमेडी को बैलेंस करने में माहिर हैं।
क्यों खास है ‘भूत बंगला’?
- हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट मिश्रण
- भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कहानियों पर आधारित
- दमदार कलाकारों की फौज
- प्रियदर्शन की डायरेक्शन
- अक्षय कुमार की एनर्जी
- परिवार के साथ देखने लायक एंटरटेनमेंट
12 जून को होगी स्ट्रीम
फिल्म थिएटर में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। कई लोगों ने इसे मजेदार हॉरर बताया, तो कुछ ने कहा कि यह परिवार के साथ देखने वाली बेस्ट फिल्म है। अब 12 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म और बड़े पैमाने पर पहुंच जाएगी, जो लोग थिएटर नहीं जा पाए या दूसरी बार इसे देखना चाहते हैं, उनके लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज एक अच्छा मौका है।
‘भूत बंगला’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हॉरर-कॉमेडी में एक नया प्रयास है, जो भारतीय सिनेमा में इस कैटेगरी को और मजबूती दे सकता है।
इसे भी पढ़ें- थियेटर में बना डर और ठहाके का माहौल, अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने मचाया गदर, कब आएगी OTT पर?



