
साल 2026 की शुरुआत से ही भारतीय सिनेमा में एक के बाद एक बड़ी रिलीज का सिलसिला जारी है, लेकिन मई महीने का दूसरा हफ्ता दर्शकों के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। इस हफ्ते मनोरंजन का पारा सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक, हर जगह वैरायटी का तड़का लगने जा रहा है। एक तरफ जहां माइथोलॉजिकल ड्रामा के जरिए भगवान कृष्ण की पावन गाथा पर्दे पर उतरेगी।
इसे भी पढ़ें- OTT पर गर्दा उड़ाने आ रहे ’12वीं फेल’ एक्टर, इन 5 फिल्मों में दिखेंगे अलग-अलग अवतार में
वहीं दूसरी ओर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग क्लास और संजय दत्त का इंटेंस ड्रामा दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, नीतू कपूर और कपिल शर्मा की जोड़ी फैमिली कॉमेडी के जरिए ठहाकों की गारंटी दे रही है, तो वहीं युवाओं के लिए रैपर किंग अपना एक्टिंग डेब्यू लेकर आ रहे हैं। इस हफ्ते की रिलीज लिस्ट यह साफ कर देती है कि हर उम्र और हर पसंद के दर्शकों के लिए सिनेमा के पिटारे में कुछ न कुछ खास जरूर है।
कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट
इस हफ्ते की शुरुआत एक आध्यात्मिक और भावनात्मक सफर के साथ हो रही है। ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ सिनेमाघरों में 7 मई, को दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित एक भव्य ट्राइलॉजी (तीन भागों वाली श्रृंखला) का पहला हिस्सा है।

निर्देशक हार्दिक गज्जर ने इस फिल्म को बेहद बारीकी से बुना है, जहां कहानी मुख्य रूप से भगवान कृष्ण के वृंदावन छोड़ने की उस भावुक यात्रा पर केंद्रित है जिसने सदियों से भक्तों के दिलों को झकझोर रखा है। सिद्धार्थ गुप्ता इस फिल्म में कृष्ण के अवतार में नजर आएंगे, जबकि संस्कृति जयना और सुष्मिता भट अहम भूमिकाओं में हैं। यह माइथोलॉजिकल ड्रामा केवल एक कहानी नहीं बल्कि एक विजुअल अनुभव होने का वादा करता है, जिसे आधुनिक तकनीक और पुरानी मान्यताओं के मेल से तैयार किया गया है।
मैं एक्टर नहीं हूं
8 मई को थिएटर्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ रिलीज होगी। नवाजुद्दीन, जिन्हें उनकी सहज अदाकारी के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में एक ऐसे अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने करियर के संघर्षों से निराश है। फिल्म की कहानी एक अनोखे मोड़ पर तब आती है जब एक ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से नवाज का किरदार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंकर से मिलता है।
निर्देशक आदित्य कृपलानी ने इस ड्रामा को दो देशों भारत और जर्मनी के बीच एक पुल की तरह पेश किया है, जहां एक्टिंग केवल मनोरंजन नहीं बल्कि दो अनजान लोगों के बीच संवाद का जरिया बन जाती है। चित्रांगदा सतरूपा ने इसमें नवाज के साथ स्क्रीन शेयर की है और फिल्म प्रेमियों को उम्मीद है कि यह नवाजुद्दीन के करियर की एक और मील का पत्थर साबित होगी।
आखिरी सवाल
संजय दत्त के चाहने वालों के लिए भी 8 मई का दिन एक्शन और इंटेंसिटी से भरा होगा। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘आखिरी सवाल’ इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का बैकड्रॉप 6 दिसंबर 1992 की ऐतिहासिक और संवेदनशील तारीख है। फिल्म के पोस्टर्स और कैप्शन ने पहले ही विवादों और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, जहां निर्माताओं ने ‘एक सच, एक इल्ज़ाम’ लिखकर कहानी की गहराई का संकेत दिया है।

संजय दत्त के साथ अमित साध और नमाशी चक्रवर्ती ने स्क्रीन शेयर की है। अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी यह फिल्म समाज, न्याय और इतिहास के पन्नों के बीच छिपे सवालों को कुरेदने की कोशिश करती है। संजय दत्त का एक बार फिर से गंभीर और रफ-टफ अवतार इस फिल्म का मुख्य आकर्षण रहने वाला है।
लुक्खे
ओटीटी प्रेमियों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर एक फ्रेश और यूथफुल फिल्म ‘लुक्खे’ रिलीज होने जा रही है। 8 मई को स्ट्रीम होने वाली यह फिल्म एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ म्यूजिकल ड्रामा है, जो पंजाब की गलियों से शुरू होकर महत्वाकांक्षाओं के ऊंचे आसमान तक जाती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा मशहूर रैपर और म्यूजिशियन किंग का एक्टिंग डेब्यू है।
युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय किंग अब एक्टिंग के जरिए अपनी धाक जमाने को तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना, पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन जैसे युवा सितारे शामिल हैं। हिमांक गौड़ के निर्देशन में बनी ‘लुक्खे’ उन युवाओं की कहानी है जो अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं और उस दौरान संगीत और दोस्ती के बीच कैसे उनकी लाइफ बदलती है।
कुल मिलाकर, मई का यह दूसरे हफ्ता हिंदी सिनेमा के लिए काफी विविधतापूर्ण रहने वाला है, जहां एक ओर थिएटर में बड़ी स्क्रीन्स पर भव्यता देखने को मिलेगी, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए जमाने के सिनेमा का स्वाद मिलेगा।
बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ माइथोलॉजी का जादू चलेगा तो दूसरी तरफ कॉमेडी और थ्रिलर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना यह है कि दर्शक ‘कृष्ण’ की भक्ति में डूबते हैं, ‘दादी की शादी’ का आनंद लेते हैं या फिर ‘आखिरी सवाल’ के गंभीर पहलुओं पर विचार करते हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए तो यह वीकेंड ब्लॉकबस्टर होने वाला है।
दादी की शादी
परिवार के साथ सिनेमा जाने वालों के लिए भी यह हफ्ता बेहद खास है। निर्देशक आशीष आर मोहन की फिल्म ‘दादी की शादी’ 8 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। यह एक ऐसी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है, जो एक घर की बुजुर्ग महिला की अचानक शादी की योजना के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है। काफी समय बाद नीतू कपूर पर्दे पर अपनी चुलबुली अदाओं के साथ वापसी कर रही हैं। उनके साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खतीब नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर से ही साफ है कि यह शादी के हंगामे, पारिवारिक कलह और फिर अंत में हंसी-खुशी के मेलजोल की एक परफेक्ट रेसिपी है, जिसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- थियेटर में बना डर और ठहाके का माहौल, अक्षय की ‘भूत बंगला’ने मचाया गदर, कब आएगी OTT पर?



