
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को ’12वीं फेल’ और ‘साबरमती एक्सप्रेस’ जैसी शानदार फिल्म देने वाले एक्टर विक्रम मैसी एक बार फिर से तहलका मचाने आ रहे हैं। इस बार वे एक दो नहीं बल्कि 5 फिल्मों पर काम कर रहे हैं। छोटे पर्दे की गलियों से निकलकर सिल्वर स्क्रीन और फिर ओटीटी के बेताज बादशाह बनने तक का विक्रम का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। विक्रांत मैसी ने हमेशा यह साबित किया है कि अभिनय केवल अच्छी कद-काठी या चमक-धमक का नाम नहीं है, बल्कि यह उस गहराई और ईमानदारी का नाम है, जो एक कलाकार अपने किरदार में फूंकता है।
इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर मनोरंजन का फुल धमाका, स्ट्रीम हुईं ये इस 5 बड़ी फिल्में और सीरीज
हाल के वर्षों में ’12वीं फेल’ जैसी फिल्मों से वैश्विक स्तर पर प्रशंसा बटोरने के बाद, अब विक्रांत एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके पास फिल्मों की एक ऐसी लंबी फेहरिस्त है, जो न केवल उनकी वर्सेटिलिटी को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि, मेकर्स के लिए वे आज के दौर के सबसे भरोसेमंद सितारे बन चुके हैं।

विक्रांत मैसी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे किसी भी सांचे में आसानी से ढल जाते हैं। चाहे वह एक मासूम प्रेमी का किरदार हो, एक चालाक अपराधी का या फिर एक संघर्षशील युवा का, उनकी आंखों में दिखने वाली सच्चाई दर्शकों को उनसे सीधे जोड़ लेती है। आने वाले समय में वे पांच ऐसी बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं, जो सीधे आपके मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर दस्तक देंगी। इन फिल्मों में वे जिस तरह के किरदारों को निभाने जा रहे हैं, वे उनके पिछले काम से बिल्कुल अलग और बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।’
तलाखों
इन आगामी प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म ‘तलाखों’ की हो रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ओटीटी पर रिलीज होने वाली यह फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है जो मानवीय भावनाओं के जटिल ताने-बाने को बुनती है। विक्रांत और राशि की नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखना प्रशंसकों के लिए एक फ्रेश अनुभव होगा। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि, इस फिल्म में विक्रांत का एक ऐसा शेड देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिससे इसकी पहुंच करोड़ों दर्शकों तक सुनिश्चित हो गई है।
यार जिगरी
हल्की-फुल्की और दोस्ती के जज्बात को समेटे हुए एक और फिल्म है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। इस फिल्म का टाइटल ‘यार जिगरी’ है। अमित जोशी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो दोस्तों के अनूठे रिश्ते और उनके जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम सनी सिंह नजर आने वाले हैं।

विक्रांत और सनी की जुगलबंदी पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगी, इसका अंदाजा फिल्म की कास्टिंग से ही लगाया जा सकता है। ‘यार जिगरी’ भी सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी, जो आज के दौर के दर्शकों के बदलते मिजाज को देखते हुए एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
हसीन दिलरूबा
विक्रांत मैसी के करियर की सबसे सफल फ्रेंचाइजी की बात करें तो ‘हसीन दिलरूबा’ का नाम सबसे ऊपर आता है। इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। साल 2021 में ‘हसीन दिलरूबा’ की पहली किस्त आई, जिसने दर्शकों को रिशु के किरदार के साथ बांध लिया। इसके बाद 2024 में इसके सीक्वल ने भी खूब वाहवाही बटोरी।

अब खबर है कि, विक्रांत मैसी ‘हसीन दिलरूबा 3’ के साथ वापसी कर रहे हैं। एक बार फिर तापसी पन्नू और विक्रांत की वह केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगाने को तैयार है, जिसमें प्यार, धोखा और जुनून का तड़का होगा। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसके साथ ही विक्रांत अपनी ‘डार्क थ्रिलर’ वाली इमेज को और मजबूत करेंगे।
व्हाइट
इन सबके बीच, विक्रांत मैसी का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट फिल्म ‘व्हाइट’ बताया जा रहा है। यह फिल्म विक्रांत के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है क्योंकि इसमें वे दुनिया भर में मशहूर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। किसी जीवित और इतनी प्रभावशाली व्यक्तित्व का किरदार निभाना किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए विक्रांत ने काफी तैयारी की है। यह फिल्म न केवल उनके अभिनय कौशल की परीक्षा लेगी, बल्कि दर्शकों को उनके एक बिल्कुल नए और आध्यात्मिक पक्ष से रूबरू कराएगी। इस बायोपिक को लेकर सिने जगत में अभी से काफी सुगबुगाहट है।
मुसाफिर कैफे
विक्रांत के पास एक रोमांटिक वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ भी है। इस फिल्म में वे एक ‘लवर बॉय’ वाली छवि में नजर आएंगे। ये फिल्म एक कैफे की रूहानी पृष्ठभूमि पर आधारित। फिल्म की कहानी आधुनिक रिश्तों और प्यार के अनछुए पहलुओं को छुएगी। भारी-भरकम थ्रिलर और बायोपिक के बीच, यह सीरीज विक्रांत के उस सॉफ्ट और रोमांटिक पक्ष को सामने लाएगी, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छूने का दम रखता है। यह उनके वर्सटाइल करियर में एक नया अध्याय जोड़ने को तैयार है।
धूम मचाओ धूम
विक्रांत के इस शानदार सफर की नींव पर नजर डालें, तो उनकी शुरुआत बेहद साधारण थी। साल 2007 में उन्होंने डिज्नी चैनल के शो ‘धूम मचाओ धूम’ से अपने अभिनय की पारी शुरू की थी। इसके बाद वे ‘बालिका वधू’ में श्याम के किरदार से घर-घर में पहचाने जाने लगे। उन्होंने ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’, ‘कुबूल है’ और ‘गुमराह’ जैसे कई सफल टीवी शोज में काम किया, लेकिन उनकी मंजिल हमेशा से बड़ी स्क्रीन थी। साल 2013 में फिल्म ‘लुटेरा’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जहां रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों के बीच भी उन्होंने अपनी छोटी सी भूमिका से अमिट छाप छोड़ी।
‘दिल धड़कने दो’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘छपाक’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय सहायक अभिनेता के रूप में स्थापित किया, लेकिन उनकी असली पहचान ओटीटी और सोलो लीड फिल्मों से हुई। ‘मिर्जापुर’ में बबलू पंडित का उनका किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।
हाल ही में रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में उनकी अदाकारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। आज विक्रांत उस मुकाम पर हैं जहां फिल्म का चलना न चलना काफी हद तक उनके नाम पर निर्भर करता है। आने वाली ये पांच फिल्में न केवल उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का स्तर भी ऊंचा करेंगी। उनके प्रशंसक अब बस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ये फिल्में एक-एक कर डिजिटल स्क्रीन पर रिलीज होंगी और विक्रांत अपनी अदाकारी से एक बार फिर सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे।
इसे भी पढ़ें- 200 करोड़ के पार हुआ अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन, टूटे ‘स्त्री’ और ‘सिकंदर’ के रिकॉर्ड



