एएम समूह ने उत्तर प्रदेश में शुरू की गीगावाट स्तर के एआई कंप्यूट हब की निर्माण प्रक्रिया

एएम समूह ने 20 जनवरी 2026 को स्विट्जरलैंड के दावोस में उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था इन्वेस्ट यूपी के साथ

लखनऊ। ग्रीनको समूह के संस्थापकों द्वारा समर्थित प्रमुख ऊर्जा संक्रमण प्लेटफॉर्म, एएम समूह ने अपनी विशाल एआई परियोजना की निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एएम समूह ने 20 जनवरी 2026 को स्विट्जरलैंड के दावोस में उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था इन्वेस्ट यूपी के साथ एक (1) गीगावाट के उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूट हब बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था।

एएम समूह से जुड़ी एएम एआई लैब्स को आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) ने उत्तर प्रदेश में कुल एक (1) गीगावाट एआई और उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटिंग डेटा सेंटर के पहले दो चरण – जिनमें क्रमशः 150 मेगा वाट और 200 मेगा वाट शामिल हैं।

के निर्माण के लिए ज़मीन देने के संबंध में आशय पत्र जारी किया।अनिल चलमलासेट्टी, समूह अध्यक्ष, एएम समूह यह बहुत बड़ी परियोजना है, और यही बात हमें उत्साहित करती है। एएम समूह ने पहले भी ऐसा किया है। ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया के क्षेत्र में हमने दुनिया में सबसे किफायती मॉलेक्यूल प्रदान करने का लक्ष्य रखा था, और हम ऐसा कर रहे हैं।हम एआई में भी इसी विश्वास को ला रहे हैं। हम दुनिया में सबसे किफायती, सबसे अधिक प्रभावी एआई टोकन प्रदान करना चाहते हैं, जो हमारे स्वामित्व वाली और हमारे द्वारा परिचालित स्वच्छ ऊर्जा से चलेंगे।

बिजली उत्पादन से लेकर सिलिकॉन तक टोकन आपूर्ति की पूरी मूल्य श्रृंखला को जोड़कर, हम सभी परतों को इस तरह अनुकूल (ऑप्टिमाइज़) बना सकते हैं जैसा सिर्फ किसी एक क्षेत्र से जुड़े संगठन नहीं कर सकते।उत्तर प्रदेश और भारत विश्व स्तरीय एआई बुनियादी ढांचे के हकदार हैं, और राज्य सरकार के समर्थन से, हम इसका निर्माण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button