अखिलेश पर योगी का पलटवार, कहा जनता ने फीता काटने लायक नहीं छोड़ा

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तंज पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जनता ने अखिलेश यादव को फीता काटने लायक नहीं छोड़ा तो वह कैसे फीता काटेंगे। काम हम कर रहे हैं तो फीता कौन काटेगा।

बुधवार को कुशीनगर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण पर अखिलेश ने तंज कसा था और एयरपोर्ट को सपा सरकार की उपलब्धि बताया था। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से रवानगी के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। अखिलेश के तंज कसने के सवाल पर योगी ने पलटवार किया और कहा कि जनता उन्हें अब कभी फीता काटने का अवसर देने वाली नहीं है।

Related Articles

Back to top button