भाजपा नेता नरेश उजाला समेत पत्नी और बेटे पर दिल्ली में हुआ हमला, हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली में रहने वाले भाजपा के नेता के घर पर हमला हुआ है जिसमें उनकी पत्नी के साथ साथ बेटे पर भी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता और उनके परिवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दे, कि राजधानी दिल्ली के एक मंगोलपुरी में स्थानीय बीजेपी नेता नरेश उजाला और उनके साथ साथ परिवार पर भी हथियारों से हमला किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा की भाजपा के कार्यकर्ता नरेश उजाला के घर पर तकरीबन 10 से 12 लोगों ने मिलकर हमला किया था और घटना बीजेपी नेता नरेश उजाला के साथ उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तीनों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अबतक ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आपको बता दे अभी तक घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : चायपत्ती के पानी में मिलाये ये चीज़ें और बालों को बनाये स्मूथ एंड शाइन

Related Articles

Back to top button