उतराखंड : प्रदेश के 40 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दी 4 प्रतिशत DA क़ो मंजूरी

सीएम धामी ने सार्वजनिक निगमों, निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ता देने को दी हरी झंडी लम्बे समय समय से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांग थी कि राज्य कार्मिको की सार्वजनिक निगमो निकायों उपक्रमो के कार्मिको भी 4% महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से किया जाय।जिसके लिये शासन स्तर पर उधोग विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव वित्त,और मुख्य सचिव से महासंघ वार्ता करने के पश्चात फाईल सचिव मुख्यमंत्री को पहुंची थी।
आज महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा ।जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र आनलाईन प्राप्त फाईल को अनुमोदन कर फाईल उधोग विभाग को भेजी गयी ।

Related Articles

Back to top button