
नई दिल्ली। भारत के जिला प्रशासन में उत्कृष्टता, नवाचार और जनसेवा के सर्वोच्च मानकों को रेखांकित करते हुए फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने वर्ष 2026 के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ जिला अधिकारियों की प्रतिष्ठित सूची जारी की है। देश के लगभग 800 जिलों के व्यापक अध्ययन, बहुस्तरीय मूल्यांकन और विशेषज्ञ विश्लेषण के बाद तैयार की गई इस सूची में प्रारंभिक चरण में 100 उत्कृष्ट जिला अधिकारियों का चयन किया गया था। इसके बाद कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए इनमें से केवल 25 अधिकारियों को अंतिम सूची में स्थान मिला।
यह चयन केवल प्रशासनिक पद या वरिष्ठता के आधार पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों, जनविश्वास, विकासोन्मुख दृष्टिकोण, नवाचार, संकट प्रबंधन, जवाबदेही, जनसंवाद, पारदर्शिता और परिणामों के आधार पर किया गया। सर्वेक्षण में विशेषज्ञों, वरिष्ठ प्रशासकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक क्षेत्र के जानकारों तथा मीडिया विश्लेषण को भी शामिल किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक व्यापक और निष्पक्ष बन सके।
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट टॉप-25 जिला अधिकारी 2026
जिला अधिकारी विशेष पहचान
रवींद्र कुमार – आजमगढ़ विकासशील
राघवेंद्र सिंह – जबलपुर असरदार
आनंद शर्मा – मधुबनी दूरदर्शी
राजेंद्र पेंसिया – संभल/मुरादाबाद कर्मठ
नितिन भदौरिया – उधमसिंह नगर जिम्मेदार
अजय कुमार – गुरुग्राम क्षमतावान
मंजूनाथ भजन्त्री – रांची विलक्षण
अविनाश सिंह – बरेली प्रेरक
विशाखा यादव – कुरुंग कुमे लगनशील
मयूर दीक्षित – हरिद्वार उम्दा
अंजनी कुमार सिंह – लखीमपुर खीरी ऊर्जावान
वैभव श्रीवास्तव – सारण (छपरा) जागरूक
दिव्या उमेश मिश्रा – बालोद दक्ष
दीपेश कुमार – सहरसा व्यवहारकुशल
मनमोहन शर्मा – सोलन कर्तव्यनिष्ठ
हरिचंदना दासरी – हैदराबाद कर्मयोद्धा
लक्ष्य सिंघल – दक्षिण दिल्ली हौसलामंद
अस्मिता लाल – बागपत जनप्रिय
आदित्य रंजन – धनबाद उद्देश्यपूर्ण
कोमल मित्तल – मोहाली अग्रदूत
धरुन कुमार एस – चुराचंदपुर प्रशंसनीय
रोसेटा मैरी कुर्बाह – ईस्ट खासी हिल्स आइकॉन
विशाल मिश्रा – रुद्रप्रयाग कुशल प्रबंधक
गौरव कुमार सिंह – रायपुर चर्चित
अंकित कुमार सिंह – डूंगरपुर/फलोदी उत्कृष्ट
प्रशासनिक नेतृत्व के नए मानदंड : देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित इन अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में सुशासन और जनसेवा के ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का मानना है कि जिला अधिकारी भारत की प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों को धरातल पर उतारने से लेकर संकट की घड़ी में नेतृत्व प्रदान करने तक, उनकी भूमिका सीधे नागरिकों के जीवन को प्रभावित करती है। ऐसे में उत्कृष्ट अधिकारियों की पहचान और सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बेहतर प्रशासन और सुशासन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है।
देश के विभिन्न कोनों से चयनित इन 25 अधिकारियों ने यह सिद्ध किया है कि संवेदनशीलता, नवाचार, जवाबदेही और जनहित के प्रति समर्पण के साथ प्रशासनिक व्यवस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकती है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026 की यह शीर्ष-25 सूची भारत के उन प्रशासनिक नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों से सुशासन को एक जीवंत और जनोन्मुख अवधारणा में परिवर्तित किया है।



